इंद्राणी मुखर्जी को हुआ डेंगू, कम हुए प्लेटलेट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की बाइकुला महिला जेल में बंद शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को डेंगू होने की आशंका है। जेल के अधिकारियों ने बुधवार को जिला अदालत को सूचना दी है कि इंद्राणी पिछले एक सप्ताह से बीमार है और उसके प्लेटलेट्स की संख्या 65 हजार से भी नीचे आ गई है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने इंद्राणी के स्वास्थ्य की जांच करने जेल पहुंच रहे हैं लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि अगर इंद्राणी की हालत में कोई खास सुधार नहीं होता तो उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ेगा।
अपनी बेटी की हत्या में जेल में है इंद्राणी
गौरतलब है स्टार इंडिया के पूर्व सीईओ की पत्नी कि इंद्राणी मुखर्जी 24 वर्षीय बेटी शीना बोरा के हाईप्रोफाइल हत्याकांड में जेल करीब दो महीने से जेल में बंद है।
इंद्राणी ने अपनी बेटी शीना की हत्या कर मुंबई रायगढ़ के जंगल में फेंक दिया। इंद्राणी पर आरोप है कि उसने अपने पूर्व पति राजीव खन्ना के साथ मिल शीना बोरा को मौत के घाट उतारा था।
बीमारी की खबर से पूर्व मंगलवार को सीबीआई के आवेदन के आधार पर अदालत ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे शीना बोरा के आवाज का नमूना पेश करें।