फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Indrani is a loving mother, says daughter Vidhie

सामने आई इंद्राणी की दूसरी बेटी, खोले कई राज

Fri, 28 Aug 2015 06:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 28 Aug 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
Indrani is a loving mother, says daughter Vidhie

शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी और दूसरे पति संजीव खन्ना की दूसरी बेटी विधि सामने आ गई है। विधि ने मीडिया को दिए साक्षात्कार में जो बातें कहीं है उससे रिश्तों का जाल और हत्या की गुत्थी और उलझती नजर आ रही है।

विज्ञापन


इंडिया टुडे के अनुसार, मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए पहली बार विधि सामने आई है। अपनी सौतेली बहन शीना की हत्या के बारे में उसने कहा है कि पिता संजीव और मां इंद्राणी पर हत्या के आरोप लगने से हैरान है। उसने कहा कि उसे अभी तक यही बताया गया था कि वह अमेरिकी शहर लॉस एंजेल्स में पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन


शीना से अपने रिश्तों के बारे में उसने कहा है कि उसकी मां इंद्राणी ने शीना का परिचय उसकी मौसी के रूप में कराया था। उसने बताया वह इंद्राणी के माता-पिता को नाना-नानी कहती थी जबकि शीना उन्हें मम्मी-पापा कहती थी। उसने कहा वह शीना से दो तीन बार मिल चुकी है, वह उसके लिए बहुत अच्छी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीटर मुखर्जी ने विध‌ि को बनाया अपनी बेटी

Indrani is a loving mother, says daughter Vidhie

विधि ने अपनी मां के बारे में कहा है कि वह उसके लिए बहुत ही प्यारी मां है और उसके बहुत ही करीब है। उसने कहा कि उसे लगता है कि इंद्राणी अगर ऐसा कोई अपराध करती तो उसे इसके बारे में जरूर बताती।

अपने नाना-नानी के घर जाने के बारे में उसने कहा है वह दो बार गुवाहाटी गई है। एक बार इंद्राणी के साथ और दूसरी बार अकेले।

अपने सगे पिता के बारे में उसने कहा है कि वह उसके पास नहीं रहना चाहती और न उससे कोई लेना देना है। उसने कहा कि उसे पीटर मुखर्जी ने गोद ले लिया था और वही उसकी देखरेख करते थे। वहीं शीना और राहुल के रिश्तों के बारे में विधि ने बताया है कि उसने उन्हें एक बार एक शादी में दोनों को सा‌थ देखा है। उसने कहा वह जिस तरह से एक दूसरे को देख रहे थे उससे उसकी मां इंद्राणी को काफी गुस्सा आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed