फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   indian origin woman banker arrested in london

लंदन: भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार

Thu, 30 Jan 2014 12:19 PM IST
Updated Thu, 30 Jan 2014 12:19 PM IST
विज्ञापन
indian origin woman banker arrested in london

लंदन में आंतकवाद-निरोधक क़ानूनों के तहत गिरफ़्तार की गई भारतीय-मूल की एक महिला गुरुवार को अदालत में पेश होगी।

विज्ञापन


पूर्वी लंदन के स्ट्रेटफ़र्ड इलाके की निवासी 36 साल की कुंतल पटेल पर हत्या की कोशिश का आरोप है।

इस महिला को रविवार को पूर्वी लंदन के स्ट्रैटफ़र्ड में एक मकान पर पुलिस के छापे के बाद गिरफ़्तार किया गया था।

उससे एक दिन पहले शनिवार, को पुलिस ने दक्षिण-पश्चिम लंदन में एक अन्य छापे में एक 19 साल के युवा को गिरफ़्तार किया था जिसे बाद में ज़मानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस युवक पर आगे कोई कार्रवाई नहीं होगी।


पुलिस ने तीन जगहों की तलाशी ली थी। पुलिस का कहना था कि आम जनता को ख़तरे की कोई बात नहीं है।

स्कॉटलैंड यार्ड के एक प्रवक्ता ने कहा था, "ये तलाशियां एहतियातन की जा रही हैं।"

बुधवार रात मजिस्ट्रेट ने पुलिस को महिला की हिरासत बढ़ाने की मंज़ूरी दे दी और तब उन पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के एक बयान के हवाले से कहा है, "ये एक पूर्व-नियोजित कार्रवाई थी और इसमें जांच जारी है।"

समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक लंदन पुलिस ने तीन जगहों पर छापा मारा था जिसमें एक वरिष्ठ ब्रितानी राजनयिक का किशोर बेटा भी गिरफ़्तार किया गया लेकिन पुलिस ने कहा है कि वह इस किशोर के खिलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed