{"_id":"5579ca716acfee7f7a97b3a46d4d0a00","slug":"indian-oil-s-ao-ends-life-jumped-from-sixth-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन ऑयल के एओ ने छठी मंजिल से कूदकर जान दी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
इंडियन ऑयल के एओ ने छठी मंजिल से कूदकर जान दी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 30 Oct 2013 11:04 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण जिले के हौजखास इलाके में इंडियन ऑयल के एकाउंट ऑफिसर (एओ) ने मंगलवार दोपहर को कार्यालय की छठी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। पुलिस उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को उनके पास से सुइसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, टीकम शिवम (55) की तैनाती हौजखास स्थित इंडियन ऑयल के कार्यालय में थी। उनका छठी मंजिल पर कार्यालय है। वह सुबह टाइम से कार्यालय आए थे। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उन्होंने छठी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। टीकम शिवम फर्श पर गिरे और गिरते ही उनका सिर फट गया। वे पश्चिम विहार में रहते थे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टीकम शिवम ने सुइसाइड नोट में कंपनी के अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, जबकि कंपनी के अधिकारियों ने तंग या प्रताड़ित करने की बात से इंकार किया है। हौजखास थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है और तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन