जल्द ही जब्त हो सकती दाऊद इब्राहिम की प्रॉपर्टी
कथित तौर से पाकिस्तान के करांची में छुपे भारत के मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अब जल्दी ही दाऊद की संपत्ति जब्त की जा सकती है। भारत सरकार इसके लिए पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र के जरिए नोटिस देने की तैयारी में है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में दाऊत समेत भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले आतंकियों हाफिज सईद, जकीउर रहमान लखवी और अल कायदा के कई आतंकियों के नाम हैं जिनकी संपत्ति जब्त करने के लिए भारत सरकार पाकिस्तान को नोटिस भेजेगी।
मिन्ट ऑनलाइन के अनुसार, केंद्र सरकार ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र का एक सदस्य होने के नोते पाकिस्तान की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह दाऊद जैसे तमाम आतंकियों की संपत्ति जब्त करे। सरकार ने यह भी कहा कि वह जल्द ही इसके लिए पाकिस्तान से कहेगी।
350 लोगों की जान लेने का दोषी है दाऊद
12 मार्च 1993 को मुंबई में सीरियल बम धमाके हुए जिसके डॉन दाऊद इब्राहिम को दोषी पाया गया। इस आतंकी घटना में 13 बम धमाके हुए थे जिसमें 350 लोगों की मौत हुई थी और 1200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
दाऊद इस घटना के बाद से भारत सरकार के दाऊद इब्राहीम को मोस्ट वांटेड घोषित कर दिया था। दाऊद पर शिकंजा कसते हुए 2003 में भारत सरकार ने अमेरिका से मिलकर दाऊद को ग्लोबल टेररिस्ट(वैश्विक आतंकवादी) घोषित करा दिया था।
इसके बाद पत्रिका फोर्ब्स की 2011 में जारी दुनिया की मोस्ट वांटेड टॉप-10 अपराधियों की सूची में पहले नंबर था। इसके पहले 2008 में आई फोर्ब्स की दुनिया के मोस्ट वांटेड टॉप-10 अपराधियों की सूची में चौथे स्थान पर था। इसके अलावा कुछ मीडिया रिपोर्टों में 2008 में हुए 26/11 हमलों में भी दाऊद का हाथ होना बताया गया था।