फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   incident with a girl in firozabad

लड़की ने बताई ऐसी बात कि कांपा कलेजा

Wed, 25 Sep 2013 08:25 AM IST
अमर उजाला, फीरोजाबाद
अमर उजाला, फीरोजाबाद Updated Wed, 25 Sep 2013 08:25 AM IST
विज्ञापन
incident with a girl in firozabad

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दुष्कर्म के बाद बालिका को बस में बैठाकर ले जा रहा युवक यात्रियों द्वारा शक करने पर भाग खड़ा हुआ। यात्रियों ने बालिका से पूछताछ की तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

विज्ञापन


बालिका की हालत देख पुलिस को जानकारी दी गई। काफी देर तक जब पुलिस नहीं पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया।

थाना रामगढ़ क्षेत्र के खैरगढ़ प्राइवेट बस स्टैंड पर मंगलवार शाम एक युवक सात वर्षीय बालिका को लेकर पहुंचा था। खैरगढ़ जाने के लिए वह बालिका के साथ बस की पिछली सीट पर बैठ गया।
विज्ञापन


बालिका पेट में दर्द होने की बात कह कर रोने लगी तो अन्य यात्रियों ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी। खुद को फंसता देख युवक पानी लाने की बात कहकर वहां से गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर बालिका की हालत बिगड़ती देख कुछ यात्रियों ने उससे पूछताछ की तो उनका कलेजा कांप गया। बालिका ने बताया कि उसकी मां दिल्ली में काम करती है। वह पिता के साथ रहती है। युवक उसके पड़ोस में रहता है। उसने उसके साथ गलत कार्य किया है।


पिता को बताने पर उसने यमुना में फेंकने की धमकी दी थी। उसे वह बस से कहां ले जा रहा था पता नहीं। तुरंत ही यात्रियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। काफी देर तक पुलिस के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश पनप गया।

उन्होंने बंबा हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने बालिका को मेडिकल और उपचार के लिए महिला अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed