फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   in oneside love man cuts the neck of girl and her mother in bijnor

शादी करने की जिद पर अड़े आशिक ने मां-बेटी की काटी गर्दन

Tue, 14 Jul 2015 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 14 Jul 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
in oneside love man cuts the neck of girl and her mother in bijnor

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एकतरफा प्यार में पागल अधेड़ ने घर में घुसकर युवती और उसकी मां की पाठल से गर्दन रेत डाली। पाठल पैर पर गिरने से वह खुद भी घायल हो गया। मां-बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पड़ोसियों ने आरोपी को पाठल समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


रामलीला मैदान के निकट कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली स्वर्गीय अशोक की पत्नी सन्नो (50) घर का कामकाज निपटा रही थी। घर में उसकी बेटी पूजा (19) भी थी। दिन में करीब पौन बजे मोहल्ला नई बस्ती निवासी सुरेश हाथ में पाठल लिए घर में दाखिल हुआ और सन्नो पर हमला कर उसकी गर्दन रेत दी।
विज्ञापन


मां को बचाने दौड़ी पूजा की गर्दन और शरीर पर कई जगह पाठल से वार किए। शोर सुनकर पड़ोस का युवक और युवती घर में घुसे तो उन पर भी सुरेश ने पाठल से हमला करने की कोशिश की। युवक ने किसी तरह उसे पकड़ लिया। इस दौरान पैर पर पाठल गिरने से सुरेश भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी के अन्य लोग भी वहां आ गए। सुरेश को सब ने मिलकर कब्जे में ले लिया और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने सुरेश को गिरफ्तार कर लिया और घायल मां-बेटी को जिला अस्पताल भिजवाया।

'सन्नो ने बेटी के लिए लिया पैसा'

in oneside love man cuts the neck of girl and her mother in bijnor

सुरेश (50) नगर पालिका के मोहल्ला बुखारा स्थित नलकूप पर अस्थायी आपरेटर है। सुरेश के मुताबिक पिछले सात सालों से सन्नो बेटी के नाम पर उससे पैसा ले रही है। मां-बेटी ने उसे कंगाल कर दिया है। वह पूजा से प्यार करता है और शादी करना चाहता है।

पूजा की मां शादी नहीं कर रही है। इसलिए उसने मां-बेटी पर हमला बोला है। शहर कोतवाल अजय गौतम के मुताबिक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

सुरेश करता था छेड़छाड़, है नशे का आदी
आरोपी सुरेश नशा करने का आदी है, नशे की गोली खाता है। कांशीराम कॉलोनी में सुरेश की मौसी का मकान है। मौसी के घर पर ही सुरेश का आना जाना था। इस मकान पर ही वह रहता था। सन्नो का मकान सुरेश की मौसी के मकान के सामने है। सुरेश ने मौसी के घर रहकर ही सन्नो के घर आना-जाना शुरू किया था।

बड़ी बहन पर भी थी सुरेश की गंदी नजर

in oneside love man cuts the neck of girl and her mother in bijnor

कॉलोनी के लोगों के मुताबिक पहले तो सुरेश की नजर पूजा की बड़ी बहन पर थी। उसकी सड़क हादसे में दो साल पहले मौत हो गई। इसके बाद सुरेश पूजा से एकतरफा प्यार करने लगा और उससे शादी करने के सपने देखने लगा। वह छेड़खानी भी करता था।

पूजा व उसकी मां को सुरेश की हरकत पसंद नहीं थीं। पूजा की मां घर पर कपड़ों की सिलाई का काम करती है। सुरेश कई दिन से सन्नो और पूजा को परेशान कर रहा था। रविवार से मां-बेटी को सुरेश ने घर में नजरबंद कर रखा था।

उन्हें कहीं नहीं जाने दे रहा था। पिछले डेढ़ माह से सुरेश सन्नो और पूजा के साथ इस तरह की हरकत करता आ रहा था। कई बार मां-बेटी को उसने डराने की भी कोशिश की।

मकान पर लिखी दास्तां:
सुरेश ने अपनी मौसी के मकान पर भी अपनी दीवानगी की दास्तां लिख रखी थी। धोखे की सजा मौत, पूजा के नाम के प्रथम अक्षर पी मेरी जिंदगी मेरी मौत लिख रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed