फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   in molestation case panchayat awarded five shoes to a man as punishment

छेड़छाड़ में अधेड़ को पंचायत ने दी पांच जूते मारने की सजा

Mon, 21 Sep 2015 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौसाना (शामली)
ब्यूरो/अमर उजाला, चौसाना (शामली) Updated Mon, 21 Sep 2015 12:19 PM IST
विज्ञापन
in molestation case panchayat awarded five shoes to a man as punishment

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चौसाना (शामली) क्षेत्र के एक गांव में लड़की से छेड़छाड़ करने के मामले में पंचायत ने फरमान सुनाकर मामला रफादफा कर दिया। छेड़छाड़ का आरोप एक अधेड़ पर लगा था।

विज्ञापन


पंचायत के फरमान के बाद उसे पांच जूते मारे गए तथा लड़की के परिजनों से माफी मांगी। आरोपी पक्ष ने पंचायत के फरमान से लेकर घटना के बारे में पुलिस को जानकारी तक नहीं होने दी।
विज्ञापन


वाकया शनिवार का है। चौसाना क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ ने लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी अधेड़ के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह उल्टे पीड़ित परिवार पर ही दबाव बनाया। इसके चलते गांव में पंचायत की गई। पंचायत में आरोपी अधेड़ व्यक्ति को पांच जूते मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को नहीं लगी खबर

in molestation case panchayat awarded five shoes to a man as punishment

पुलिस को मामले की जानकारी दिए बिना मामले को गुपचुप तरीके दबा दिया गया। शनिवार देर रात पीड़िता के परिजनों ने पंचायत के फरमान को नकारते हुए मामले में पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी व्यक्ति को पकड़ने के लिए गांव में दबिश दी, लेकिन वह घर से फरार हो गया। पुलिस ने रविवार की शाम तक भी मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया था।

वहीं मालूम चला है कि गांव के जिम्मेदार लोगों द्वारा पीड़िता के परिजनों पर फैसला करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

मामले पर झिंझाना के सीओ वसीम खान का कहना है कि घटना के संबंध में जानकारी नहीं है। यदि ऐसी घटना हुई है और तहरीर आने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, तो उसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed