फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   In India, Maharashtra tops list of women arrested for crime

महिला अपराधियों के मामले में महाराष्ट्र नंबर वन

Mon, 04 Nov 2013 02:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 04 Nov 2013 02:09 PM IST
विज्ञापन
In India, Maharashtra tops list of women arrested for crime

महाराष्ट्र ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसके लिए उसे जरा खुशी नहीं होगी। महिला अपराधियों की तादाद में वह देश में सबसे आगे निकल गया है।

विज्ञापन


भारत में गिरफ्तार महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में है। यह आंकड़ें 2010 से 2012 के बीच के हैं।

राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार पिछले तीन साल में 90,884 महिलाओं को भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


इस सूची में दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश (57,406 गिरफ्तारियां), तीसरे पर मध्य प्रदेश (49,333 गिरफ्तारियां), चौथे पर तमिलनाडु (49,066 गिरफ्तारियां) और पांचवें पर गुजरात (41,872 गिरफ्तारियां) है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीन साल में पूरे भारत में 93 लाख लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 94 प्रतिशत पुरुष्ा और 6 प्रतिशत महिलाओं की संख्या है।

महाराष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं की गिरफ्तारियां हर साल बढ़ती जा रही हैं। 2010 में 30,118 महिलाएं गिरफ्तार हुई थी, वहीं 2011 में 30,159 गिरफ्तारियां हुई, जो बढ़कर अगले साल 30,607 हो गई।


जो महिलाएं गिरफ्तार हुईं, उनमें सबसे ज्यादा अपने पति या उनके रिश्तेदारों पर अत्याचार करने के लिए पकड़ी गईं। इस इल्जाम में लगभग 20,000 महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है।

इसके बाद 16,843 महिलाओं को दंगों से जुड़े मामले में, मारपीट के आरोप में 15,348 और चोरी के जुर्म में 3,911 महिलाएं पकड़ी गईं। करीब 1,900 महिलओं को हत्या और 1,700 को हत्या की कोशिश में सजा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed