फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   In big blunder teacher held as gangster’s wife in mumbai

डॉन के धोखे में किसी और की पत्नी को उठा ले गई पुलिस

Thu, 25 Dec 2014 11:44 AM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
In big blunder teacher held as gangster’s wife in mumbai

डॉन रवि पुजारी को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही मुंबई पुलिस ने इस चक्कर में एक निर्दोष महिला की मुसीबतें बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने डॉन रवि पुजारी की पत्नी और बेटे के धोखे में किसी और को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को रात भर थाने में बैठाकर पूछताछ की तो मामला उलटा पड़ गया।

इस घटना ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों के बीच सामंजस्य की कमी को भी उजागर किया है। पोल खुलने के बाद पुलिस ने महिला और उसके बच्चे को रिहा कर दिया।

महिला अपने पति और बेटे के साथ अबू धाबी जा रही थी लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें रोक लिया गया क्योंकि महिला का नाम डॉन रवि पुजारी की पत्नी से मिल रहा था और उसके बेटे का नाम पुजारी के बेटे से मिल रहा था।

विज्ञापन

महिला ने दी पुलिस को धमकी

In big blunder teacher held as gangster’s wife in mumbai

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलौर पुलिस के कमिश्नर आर हितेंद्र ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डॉन की पत्नी फर्जी पहचान पत्र के जरिए यात्रा कर रही है। हालांकि पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला कोई और है इसलिए उसे रिहा कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह करीब 10 साल से मंगलौर नहीं आई। वह अपने परिवार के साथ बोरीवली में रहती है और पेशे से टीचर है। पुलिस के इस कारनामे से नाराज महिला ने केस करने की चेतावनी दी है।

मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस को डॉन की पत्नी की तलाश है। उससे मिलते-जुलते नाम के कारण महिला को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस पहले भी पुजारी की पत्नी को गिरफ्तार कर चुकी है।

वर्ष 2013 में पुलिस ने रवि पुजारी और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुजारी की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट के इस्तेमाल का भी केस चल रहा है। पुलिस को आशंका है कि डॉन की पत्नी पद्मा ने प्लास्टिक सर्जरी के जरिए चेहरा बदल लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed