फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   imam raped girl in madarsa

मदरसे की छात्रा से रेप, इमाम पर केस दर्ज

Sat, 29 Aug 2015 11:08 AM IST
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
imam raped girl in madarsa

मुरादाबाद में भगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा के साथ इमाम और उसके साथी ने दुराचार किया। शुक्रवार को पुलिस ने इमाम सहित दो के खिलाफ बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। घटना 26 अगस्त की है।

विज्ञापन


गांव के एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की थी कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री मदरसे में पढ़ने के लिए 26 अगस्त को गई थी। इमाम ने बच्चों की छुट्टी कर दी और उसकी पुत्री को रोक लिया।
विज्ञापन


इमाम गांव का निवासी बताया जाता है, जबकि उसका साथी भोजपुर का रहने वाला है। आरोप है कि दोनों उसकी पुत्री को मदरसे के एक कमरे में ले गए। वहां उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद पुत्री ने घर जाकर आपबीती बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपी फरार

imam raped girl in madarsa

पीड़िता के पिता के मुताबिक, वह कहीं बाहर गया था। बृहस्पतिवार को जब घर लौटा तो पुत्री ने उसे घटना के बारे में बताया। वह अपनी बेटी को लेकर थाना भगतपुर पहुंचा। इमाम और उसके साथी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

शुक्रवार को पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ भगतपुर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे जा  रही है। पीड़ित छात्रा को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed