फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   IM suspects stole key for jailbreak bid

आतंकियों ने चुराई बैरकों की चाबी, जेल में बनाई सुरंग

Tue, 23 Dec 2014 01:02 PM IST
Updated Tue, 23 Dec 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
IM suspects stole key for jailbreak bid

एक ओर जहां देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार आतंकी हमले होने के इनपुट मिल रहे वहीं, दूसरी ओर जेल में बंद आतंकियों की निगरानी में बरती जा रही लापरवाही भी बड़ा खतरा बन सकती है।

विज्ञापन


गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद करीब 24 संदिग्ध आतंकियों ने जेल से फरार होने की ऐसी साजिश रची थी कि जेल प्रशासन को पूरे एक साल तक भनक भी नहीं लगने पाई।
विज्ञापन


जेल में बंद संदिग्ध आतंकियों ने भागने के लिए न सिर्फ अपनी बैरकों की चाबियां चुराईं बल्कि जेल के अंदर ही करीब 213 फीट लंबी सुरंग भी बना डाली। आतंकियों की इस हरकत से जेल प्रशासन पूरी तरह बेखबर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले थी चुराई चाबी

IM suspects stole key for jailbreak bid

टीओआई के रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन मुजाहिद्दीन के संदिग्‍ध आतंकियों ने नवंबर 2012 में जेल के सिक्योरिटी इंचार्ज के कमरे से बैरकों की चाबियां चुराई थीं।

हालांकि हाई ‌‌सिक्योरिटी वाली बैरकों की चाबियां खो जाने के बारे में कभी भी आधिकारिक तौर पर शिकायत नही दर्ज कराई गई और न ही किसी ने इसे गंभीरता से लिया।

चाबियां चोरी होने ‌के बाद जेल प्रशासन दूसरी चाबियां के जरिए उन्हीं तालों को इस्तेमाल करता रहा और इन्हें बदलने की जरूरत नहीं समझी।

एक संदिग्‍ध आतंकी ने बताया कि जेल के अंदर सुरंग बनाने का काम कुछ ही दिन पहले पूरा हुआ था लेकिन 9 फरवरी 2013 को इसका भंडाफोड़ हो गया और उनकी साजिश नाकाम हो गई।

ये था आतंकियों का प्लान

IM suspects stole key for jailbreak bid

क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, सभी संदिग्‍धों ने जेल से भागने के बाद आरटीओ सर्किल के पास बने सुरंग के दरवाजे पर पहुंचकर अलग-अलग ‌दिशाओं में जाने का प्लान बनाया था।

इन सभी ने अल इकवाल नाम से एक ईमेल आईडी भी बनाई थी, जिसके जरिए ये आपस में एक दूसरे के संपर्क में रहते।

सूत्रों ने बताया कि इन सभी का प्लान था कि जेल से भागने के बाद ये सभी कनार्टक में एकजुट होंगे और इसके लिए वे उसी ईमेल आईडी का इस्तेमाल करेंगे, ताकि सभी की लोकेशन और आगे के प्लान का पता चलता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed