फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   ilyas ashar was found guilty of 13 charges of rape with minor

सेक्स के लिए 9 साल तक लड़की को बना रखा था गुलाम

Fri, 18 Oct 2013 07:40 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 18 Oct 2013 07:40 AM IST
विज्ञापन
ilyas ashar was found guilty of 13 charges of rape with minor

ब्रिटेन के एक व्यक्ति ने पाकिस्तान की एक लड़की को सेक्स के लिए अपने घर में कैद कर रखा था। उसने पिछले नौ साल में उसे कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया।

विज्ञापन


ब्रिटेन के मैनचेस्टर में रहने वाले 84 वर्षीय व्यवसायी इलयास अशर और उसकी 67 वर्षीय पत्नी तलत कामकाज के लिए उस मूकबधिर लड़की को अपने घर लाए थे। उस समय उसकी उम्र 10 साल थी। अब वह 20 साल की हो गई है।
विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार, 24 जून, 2000 को उसे ब्रिटेन लाया गया था तब उसकी उम्र 19 साल बताई गई थी। उस समय अशर ने उपहार स्वरूप उसे एक ब्रेसलेट भी दिया था। शुरू में वह टीशर्ट और मोबाइल के कवर पैक करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद अशर ने उसे गुलाम बना लिया। उसने कई बार उससे रेप किया। वहीं, तलत उससे घर का सारा कामकाज कराती थी। बात-बात पर उसे डांटती थी। नौ साल तक वह लड़की बेसमेंट में फर्श पर ही सोई।


Ilyas Asharकोर्ट में दोनों के खिलाफ मानव तस्करी का मामला चल रहा है। अशर को लड़की से 13 बार रेप का दोषी पाया गया है।

पीड़िता ने एक विशेषज्ञ की मदद से कोर्ट को बताया कि वह काफी दुखी थी और ज्यादा काम करने से कमजोर हो गई थी। वह घंटो घर की सफाई करती रहती और खाना बनाती रहती थी।

पुलिस ने किसी और मामले में जब अशर के घर पर छापा मारा तब बेसमेंट से लड़की को निकाला गया। सुनवाई के दौरान लड़की ने कहा कि उसे डर है कि अशर उससे बदला लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed