नौकरानी के साथ बनाया संबंध, अब पछता रहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में काम करने नौकरानी के साथ यौन संबंध बनाना उस युवक को काफी महंगा पड़ गया। अब वह नौकरानी मालिक के गले पड़ गई है। यहां तक की मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
मामला यूपी के बरेली का है। यहां सिरौली के एक घर में काम करने वाली नौकरानी ने अपने मालिक पर धोखा देकर सब कुछ लूट लेने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नौकरानी के मुताबिक उसके मालिक ने प्यार का झांसा देकर उसे मंदिर में मंगलसूत्र पहनाया और फिर हनीमून पर ले गया।
उससे दो लाख रुपये और डेढ़ लाख के जेवर भी झटक लिए और लौटने के बाद उसे घर से निकाल दिया।
शादी का झांसा देकर बनाया यौन संबंध
एफआईआर के मुताबिक मुरादाबाद की रहने वाली एक युवती सिरौली के साहूकारा मोहल्ले में रमन सक्सेना के घर आठ सालों से काम करती है।
युवती का आरोप है कि रमन ने कुछ समय पहले उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन संबंध बना लिए।
बहला फुसलाकर उससे दो लाख तीस हजार रुपये और करीब डेढ़ लाख कीमत के जेवर भी ले लिए। उसे मंदिर में मंगलसूत्र पहनाया और फिर हिल स्टेशन पर हनीमून पर भी ले गया।
युवती का आरोप है कि अब रमन दूसरी शादी कर रहा है। उसे उसने धक्के देकर घर से निकाल दिया। रमन के भाई पवन ने भी उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है।
भाभी से अवैध संबंध में भाई की हत्या
इस संबंध में एसओ ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, फरीदपुर में भाभी से अवैध संबंधों में रोड़ा बने बड़े भाई की हत्या करने वाले युवक और उसकी भाभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
शाहजहांपुर के थाना तिलहर के जोधपुर नवदिया गांव के निर्जीव ने भाभी छाया से संबंध होने के कारण बड़े भाई जगवीर को 26 मार्च को फरीदपुर बुलाकर गोली से उड़ा दिया दिया था।
दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने जगवीर का शव शाहजहांपुर राजमार्ग के किनारे कूडे़ से बरामद कर लिया था।