बेटे की प्रेमिका के घर में मां ने किया आत्मदाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मां अपने शादीशुदा बेटे के अवैध संबंधों से इतनी खफा थी कि उसने एक भयानक निर्णय ले लिया और बेटे की प्रेमिका के घर जाकर आत्मदाह कर लिया।
घटना सिरसा के डबवाली इलाके की है। महिला को उपचार के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे गंभीर अवस्था में उसे सिरसा रेफर कर दिया गया। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस अभी बयान लेने का इंतजार कर रही है।
शहर से सटी पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब की मंडी किलियांवाली की गली नंबर दो निवासी मलकीत कौर (45) का बेटा बसंत करीब दो साल से भाटी कलोनी की एक महिला के पास लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था।
प्रेमिका के साथ पी रहा था शराब
परिजनों ने करीब दो माह पूर्व युवक की शादी कर दी। इसके बावजूद युवक महिला के घर जाता रहा। यह बात मलकीत कौर को नागवार गुजरी। होली के दिन बसंत दोबारा अपनी प्रेमिका के घर गया। महिला के घर पर शराब पी। बाद में घर लौट आया।
मलकीत कौर ने महिला के घर जाने और शराब पीने पर कड़ा एतराज जताया। मां-बेटा में झगड़ा हुआ। मां मिट्टी तेल से भरी कैनी उठाकर भाटी कॉलोनी की ओर चल दी।
यहां उसने अपने बेटे की प्रेमिका के घर पर तेल डालकर खुद को आग लगा ली। इसी दौरान पीछे से उसका बेटा बसंत भी वहां पहुंच गया। उसने अपनी प्रेमिका और उसकी किराएदार के साथ मिलकर आग बुझाई और अपनी मां को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया।
प्रेमिका बोली, बसंत मेरा है
उधर, बसंत की प्रेमिका का कहना है कि मेरे एक बेटा है। उसके साथ मैं भाटी कालोनी में अकेली रहती हूं। ड्राइवरी करने वाला बसंत काफी समय से मेरे पास आ रहा है।
दो माह पूर्व बसंत की शादी मेरी सहमति से हुई थी, वह मेरा है। लेकिन उसके परिजन उसे मेरे पास नहीं आने देते थे। सोमवार को भी उसने मेरे घर पर बैठकर शराब पी थी। यही वजह रही कि उसकी मां ने मेरे घर पर आकर आत्मदाह का प्रयास किया।
वहीं, किलियांवाली पुलिस चौकी प्रभारी जसविंद्र सिंह ने बताया कि महिला सिरसा के सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है। उसके बयान लेने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।