फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Illicit relations, killed friend

अवैध संबंध में ली अपने दोस्त की जान

Sat, 05 Jul 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, लोनी
ब्यूरो /अमर उजाला, लोनी Updated Sat, 05 Jul 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
Illicit relations, killed friend

एक शादी में अपने दोस्त के साथ वेटर का काम करने गए मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने साथी पर जहरीला पदार्थ खिलाकर तथा गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


दोस्त ने भी अपना अपराध कबूल कर लिया है, लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

पुलिस के अनुसार, मूल रुप से अलीगढ़ का रहने वाला मजदूर मुन्नालाल (30) पत्नी नीरा और दो बच्चों के साथ संगम विहार कालोनी में किराए के मकान में रहता था। उसका दोस्त भूरा भी उसी के घर में रहता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह मुन्नालाल एवं भूरा जवाहर नगर कालोनी में एक शादी समारोह में वेटर का काम करने गए थे। शाम चार बजे वहां चावल खाने के बाद मुन्नालाल की तबीयत खराब हो गई और कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता प्रेमशंकर ने भूरा पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान भूरा ने अपना अपराध स्वीकारते हुए बताया कि मुन्नालाल की पत्नी से उसके अवैध संबंध हैं।


उसी के कहने पर ही उसने मुन्नालाल को चावल में जहर मिलाकर खिला दिया तथा हालत बिगड़ने पर उसकी गला घोंटकर हत्या का दी। जबकि इंद्रापुरी चौकी इंचार्ज भानूप्रताप सिंह का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने एवं जहर की पुष्टि हुई तो आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed