IIT गुवाहाटी के डीन ने सहकर्मी से किया रेप!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी गुवाहाटी के अकादमिक मामलों के डीन को असम पुलिस ने कार्यालय सहायक के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। गुवाहाटी शहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एपी तिवारी ने बताया कि आईआईटी गुवाहाटी के प्रोफेसर आलोक कुमार घोषाल के खिलाफ पानबाजार महिला पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शुक्रवार को मामला दर्ज कराया था जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू हुई और फिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के अनुसार, प्रो. घोषाल को आईआईटी ने प्रशासनिक पद से हटा दिया है।
घोषाल को सोमवार रात पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया था और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तिवारी ने बताया कि हमें कुछ सबूत मिले हैं और उचित जांच के लिए उसकी गिरफ्तारी की हमें जरूरत महसूस हुई। इसलिए प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया।
पहले भी बदनाम हुआ है ये संस्थान
घोषाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा एक सरकारी कर्मचारी के अपने अधिकारिक पद का फायदा उठाने और एक महिला के साथ बलात्कार करने से संबंधित है।
आईआईटी गुवाहाटी के एक अधिकारी ने बताया कि डीन के खिलाफ एक कार्यालय सहायक ने मामला दर्ज कराया है। घोषाल केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर हैं।
आरोपी प्रोफेसर ने कोलकाता की एक यूनिवर्सिटी ये बीटेक की डिग्री हासिल की थी और आईआईटी खड़कपुर से एमटेक व डी.फिल की डिग्री ली।
बता दें कि इस साल लंदन कर एक मैग्जीन ने आईआईटी गुवाहाटी को दुनिया के टॉप 100 शिक्षा संस्थानों की सूची में शामिल किया था। पहली बार कोई भारतीय संस्थान इस लिस्ट में आया था। इसके पहले भी पिछले साल एक छात्रा ने प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाए थे।