फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   IAS officer arrested for sexually abusing schoolgirls

आईएएस अधिकारी ने किया 4 लड़कियों से रेप!

Fri, 20 Mar 2015 03:55 PM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 03:55 PM IST
विज्ञापन
IAS officer arrested for sexually abusing schoolgirls

पुणे पुलिस ने चार नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोप में 59 साल के आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अधिकारी ने लड़कियों को मिठाई देने का लालच दिया और घिनौनी हरकत के बाद उन्हें 15 रुपए भी दिए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जिन बच्चियों के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ और उत्पीड़न किया है, उनकी उम्र सात से 10 साल के बीच है।

आरोपी अधिकारी की पहचान मारुति सावंत के रूप में हुई है। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी सावंत, महाराष्ट्र काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल एजुकेशन एंड रिसर्च के डायरेक्टर जनरल हैं। इसके पहले वह महाराष्ट्र के सोशल जस्टिस डिवेलपमेंट डिपार्टमेंट में भी काम कर चुके हैं।

विज्ञापन

ऐसे हुआ इस बड़े कांड का खुलासा

IAS officer arrested for sexually abusing schoolgirls

मिडडे के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ बुधवार देररात केस दर्ज कर लिया और गुरुवार को गिरफ्ताक भी कर लिया। सावंत पर आईपीसी की धारा 354 (छेड़छाड़), 376 (रेप) और पॉक्सो एक्ट सेक्शन-4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डीसीपी (जोन 2) के सुधाकर पठारे ने बताया कि पीड़ित लड़कियां पुणे नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे स्कूल की छात्रा हैं और एक ही इलाके में रहती थीं। आरोपी अधिकारी हर वीकेंड पर उनसे मिलने आता था। पीड़ितों में से दो लड़कियां दूसरी कक्षा में पढ़ती हैं, जबकि दो अन्य पांचवी और सातवीं की छात्राएं हैं।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को स्कूल में एक वर्कशॉप आयोजित की गई थी। जिसमें एक महिला सलाहकार ने लड़कियों को रेप और छेड़छाड़ के बारे में जानकारियां दीं और बताया कि किस तरह से छूना अच्छा है और क्या बुरा है। दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने महिला से कुछ सवाल किए जिससे उसे शक हुआ। गहराई से पूछताछ करने पर आईएएस अधिकारी की करतूत का पर्दाफाश हो गया।

अश्लील फिल्में दिखाकर करता था रेप!

IAS officer arrested for sexually abusing schoolgirls

भाजपा पार्षद श्रीकांत जगताप को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि महिला सलाहकार ने स्कूल की प्रिंसिपल को घटनाक्रम के बारे में आगाह किया था। हालांकि लड़की के परिजन शिकायत दर्ज कराने की स्थिति में नहीं थे, लेकिन पोक्सो एक्ट के तहत यौन उत्पीड़न की जानकारी होने पर उसे छुपाना भी अपराध है, इसलिए पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

पार्षद और उनकी पत्नी ने पीड़ित लड़की के परिजनों से बात की। लड़कियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनके साथ पिछले दो महीने से यौन उत्पीड़न हो रहा है।

भाजपा पार्षद ने बताया कि आरोपी अधिकारी सावंत शिवाजीनगर इलाके में परिवार के साथ रहता है और वीकेंड पर पीड़ितों के इलाके में स्थित दूसरे फ्लैट में रहता था। शाम को लड़कियां पार्क में खेलती थीं। सावंत इन्हें मिठाई और पैसे देने के बहाने बुलाता था और उनका यौन उत्पीड़न करता था।

पीड़ित लड़कियों ने बताया कि सावंत ने अपने स्मार्टफोन से कई बार उन्हें अश्लील फिल्में दिखाईं और फिर उनके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed