फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   I was raped at age six, reveals Labour MP's wife

सांसद की पत्नी बोली, 'मेरे साथ हुआ है रेप'

Wed, 18 Feb 2015 12:20 PM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 12:20 PM IST
विज्ञापन
I was raped at age six, reveals Labour MP's wife

सोशल मीडिया पर लगातार हॉट सेल्फी शेयर करने के चलते चर्चा में रहने वाली एक महिला नेता ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। ब्रिटेन में लेबर पार्टी के सांसद की पत्नी ने खुलासा करते हुए कहा कि छह साल की उम्र से उसके साथ कई बार रेप हुआ है।

विज्ञापन


केरेन डैंजुक (Karen Danczuk) ने आरोप लगाया कि बचपन में उसकी जिंदगी को तबाह करने वाला आरोपी उनके परिवार का ही एक मित्र था, जो अक्सर घर आता था।

31 वर्षीय केरेन ने कहा कि लोगों की गंदी निगाहों से बचने के लिए उसने काले कपड़े पहनने शुरू कर दिए थे, ताकि ऊपर से नीचे तक किसी को उसके बदन की एक झलक भी न मिल सके।
विज्ञापन

पहली बार जब बेडरूम में घुसा वो दिरंदा

I was raped at age six, reveals Labour MP's wife

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, केरेन ने कहा कि जब वह 6 साल की थी, तभी उसका यौन उत्पीड़न हुआ, और फिर यह लगातार चलता रहा। उसने कहा कि आरोपी उसके घर रोजाना आता था, लेकिन उसने पहली बार उसे तब ध्यान से देखा जब वह उसके बेडरूम में पहुंच गया।

केरेन ने कहा, "उसने मुझसे बात नहीं की। वह आया और सीधे हैवानियत पर उतर आया। उसने मेरे हाथ पकड़े और जबरदस्ती करने लगा। वह इसे खेल समझ रहा था और इसके बाद रोजाना ऐसा करने लगा।"

उसने बताया कि आरोपी के डर से वह अपने बेडरूम में जाने से भी डरने लगी। उसे लगता था कि कहीं आरोपी वहां पहुंच न जाए। वह खुद को ऐसे ढक कर लेटती थी कि कोई बिस्तर में आ न सके, लेकिन आरोपी वहां भी जबरदस्ती घुस जाता था।

दो बच्चों की मां केरेन ने कहा कि वह कभी इस अत्याचार के खिलाफ बोल नहीं सकी। वह सिर्फ आंसू बहाती रहती थी। उसके साथ जो हुआ वह कभी याद नहीं करना चाहती।

"मुझे खुद से आती थी शर्म"

I was raped at age six, reveals Labour MP's wife

केरेन ने कहा कि हर बार आरोपी की ज्यादती के बाद वह खुद को बेकार और शर्मसार महसूस करती थी, लेकिन वह इतनी छोटी थी कि कुछ कर भी नहीं सकती थी। इस घटना की वजह से वह कई सालों तक डिप्रेशन में रही और आत्महत्या करने की भी सोची।

उसने कहा कि घटना के बारे में जब उसके पति को पता चला तो उन्होंने काफी सहयोग किया और लगातार काउंसलिंग और थेरेपी के बाद वह इस सदमे से उबरने पाई है।

केरेन ने बताया कि बचपन की घटना के कारण वह इतनी परेशान थी कि वह पूरे बदन को ढकने लगी और ऐसे कपड़े पहनती थी कि उसके शरीर कोई भी हिस्सा न दिखे। हालांकि अब उसे लगता है कि उसने कुछ गलत नहीं किया। जो हुआ उसमें उसका कोई दोष नहीं था।

विज्ञापन

टि्वटर पर चर्चा में है सेल्फी क्वीन

I was raped at age six, reveals Labour MP's wife

केरेन ने बताया, "अब मैं खुद पर शर्मिंदा नहीं होती। मुझे खुद से प्यार है। यही वजह है कि मैं लगातार टि्वटर पर अपनी सेल्फी पोस्ट करती हूं।"

खुद को सेल्फी क्वीन कहने वाली केरेन ने कहा लेबर पार्टी से काउंसलर का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। अब वह राजनीतिक भविष्य तलाश रही है।

2010 तक रॉकडेल के सांसद रहे केरेन के पति सिमॉन चाइल्ड एब्यूज के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। वह लगातार इसके खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed