फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   i had sex with eight girls says narayan sai

एक नहीं, 10 लड़कियों से रहे मेरे सेक्स संबंधः साईं

Thu, 12 Dec 2013 12:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Dec 2013 12:05 PM IST
विज्ञापन
i had sex with eight girls says narayan sai

रेप के आरोप में गिरफ्तार आसाराम के बेटे नारायण साईं ने पीड़िता से दुष्कर्म की बात स्वीकार करने के बाद और भी कई खुलासे किए हैं।

विज्ञापन


सूरत पुलिस ने नारायण साईं और पीड़िता को आमने-सामने कर पूछताछ की है, जिसमें नारायण साईं ने बताया कि सेविका जमुना और पीड़िता के अलावा आठ अन्य लड़कियों से भी उसका शारीरिक संबंध था।

नारायण्ा साईं: प्रवचन से पाप की दुनिया तक!

सूरत के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने बताया कि साईं ने पीड़िता से रेप की बात स्वीकार की है। साथ ही उसने जमुना के बेटे का पिता होने की बात भी कबूल की है।
विज्ञापन


पुलिस के सवाल
पूछताछ के दौरान पुलिस ने पीड़िता और साईं से 10 सवाल किए। दोनों ने उसके जवाब दिए।

ब्लू फिल्में भी बनवाता था नारायण साईं

पुलिस ने पीड़िता से पूछा कि आप दोनों की पहली मुलाकात कहां हुई थी। उसने बताया कि जहांगीरपुरा आश्रम में दोनों मिले थे। वहां साईं ने उसके हाथ को दबाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसे नेपाल और पटना के आश्रम में ले जाया गया था। साईं ने यह बात स्वीकार की।

पीड़िता के अनुसार, वह लगभग डेढ़ महीने वहां रही, उसी दौरान साईं वहां शिविर के लिए आया था। हाथ पकड़ कर उसने कहा था कि मेरे बिना तुम्हें अच्छा क्यों लगता है। साईं ने वहां जाने की बात बताई लेकिन बाकी चीजें उसे याद नहीं।

पीड़िता ने बताया कि साईं ने उसे फोन कर सूरत के जहांगीरपुरा आश्रम में बुलाया था। साईं का सेवक हनुमान उसे लेकर आश्रम आया। कुटिया में साईं ने उससे रेप किया।


'जो हुआ, वह दोनों की मर्जी से हुआ'
इस पर साईं ने कहा कि वह फोन कर पीड़िता को नहीं बुलाया था। हनुमान उसे लेकर आया था, लेकिन उसने रेप नहीं किया। जो भी हुआ वह दोनों की मर्जी से हुआ। लड़की उससे प्यार करती थी।

साईं के इतना कहते ही पीड़िता ने कहा कि अगर वह उससे प्यार करती तो वह आश्रम में ही रहती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed