{"_id":"68ba957a8fb90b5a9a6fb16decfe70a3","slug":"husband-wife-murder-delhi-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में हुआ झगड़ा, खुला दामाद के कत्ल का राज","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
मायके में हुआ झगड़ा, खुला दामाद के कत्ल का राज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Nov 2013 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई महीने पहले एक युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया। उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
लेकिन रविवार को एक झगड़े ने कत्ल के राज और कातिलों को बेनकाब कर दिया। युवक की पत्नी ने अपने मायके के लोगों के साथ मिलकर पति का कत्ल किया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बेवफा बीवी ने देखी पति की 'लाइव' खुदकुशी
दिल्ली के अमन विहार निवासी 28 वर्षीय सुरेंद्र पेशे से हलवाई था। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र पत्नी अंजली के चरित्र पर शक करता था।
'प्रेमी' के चंगुल से भागी युवती, पुलिस को बताई हकीकत
विज्ञापन
रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर करीब ढाई माह पूर्व अंजली ने मां मीरा देवी, रिश्तेदार रंजीत और पिता के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को नाले में फेंक दिया था।
विज्ञापन
रविवार को परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। पुलिस के पहुंचने पर एक शख्स ने पुलिस के सामने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया।
पुलिस सुरेंद्र का शव बरामद करने का प्रयास कर रही है।