'मेरी बीवी के सौ आशिक थे, उसे कौन अगवा करेगा'
तस्वीर में मुस्कराती इस औरत ने बेवफाई की इंतेहा कर दी। ये बात हम नहीं, दूसरी तस्वीर में दिख रहा इसका पति अदालत में चीख-चीख कर दलील दे रहा है। इस शख्स के मुताबिक उसकी पत्नी के नहीं, दो नहीं पूरे 100 आशिक थे। और जब पत्नी की करतूत का पता चला तो तो बात तलाक पर आ गई।
इससे पहले कि तलाक के कागजातों पर दस्तखत होते, मामले को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, और कहासुनी ने तनातनी की ऐसी खौफनाक शक्ल अख्तियार कर ली कि 16 साल का बंधन झटके में बिखर गया। पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।
आईटीवी.कॉम पर प्रकाशित खबर के मुताबिक मामला इंग्लैंड के कस्बे डावलिश का है, जहां 36 वर्षीय जेम्स मैकडॉनाल्ड ने पुलिस के सामने खुद कबूल किया है कि उसने अपनी पत्नी को बेवफाई की सजा दी है।
गला घोंटकर बीवी को मार डाला
जेम्स ने अपनी 37 वर्षीय बीवी सोफी की बीती जनवरी में उस वक्त गला घोंटकर हत्या कर दी थी जब उसकी बीवी तलाक के लिए उससे बहस कर रही थी।
बतौर आरोपी जेम्स उसकी बीवी ने उसे धमकी दी थी कि वो उसके तीन बच्चों की शक्ल उसे नहीं देखने देगी।
जेम्स से जब पुलिस ने उसकी पत्नी के गायब होने पर अपहरण की आशंका जताई तो जेम्स पुलिस के सामने हंसने लगा और अपना जुर्म कबूलते हुए हुए कहा कि उसे कौन अगवा करेगा। उसने पुलिस को खुद बताया कि उसी ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसकी लाश को पास की एक दुकान में छिपा दिया है।
जेम्स ने अपनी पत्नी को एक इलैक्ट्रिक तार से गला घोंटकर मारा था। जेम्स ने पुलिस को बताया कि उसकी बीवी ने उसे धोखे में रख 100 आशिकों से संबंध बना रखे थे। ये बात उजागर होते ही बात तलाक पर पहुंच गई। उस वक्त तनातनी इतनी बढ़ गई कि वो गुस्से में बेकाबू हो गया और पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
फिलहाल मामला कोर्ट में हैं। जेम्स पर एक्सेटर क्राउन कोर्ट में हत्या का मामला चल रहा है। अभी फैसला आना बाकी है।