फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   husband throws acid on wife

पति ने बीच सड़क रोककर डाला तेजाब

Thu, 15 Jan 2015 01:27 PM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन
husband throws acid on wife

विवाद के बाद पांच माह से मायके में रह रही पत्नी पर पति ने बीच सड़क तेजाब फेंक दिया। उसका चेहरा और शरीर के कुछ हिस्से तेजाब से जल गए। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मुरादाबाद के बिलारी के गांव ढकियानरू निवासी नगर निगम के पथ प्रकाश विभाग में तैनात जमील की बेटी का निकाह चार साल पहले थाना सिविल लाइंस के हरथला निवासी टेलर इमरान से हुई।
विज्ञापन


शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच विवाद होना शुरू हो गया। कई बार पंचायत हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। पति की प्रताड़ना से तंग आकर नजराना पांच माह पहले अपने मायके आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेजाब डालकर मारना चाहता था पति

husband throws acid on wife

दस दिन पहले तबीयत खराब होने पर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे अपने भाई जावेद के पास जिगर कालोनी मुरादाबद आ गई। मंगलवार दोपहर को दवा लेने के लिए भाई के साथ बाइक से डॉक्टर के पास जा रही थी।

सिविल लाइंस क्षेत्र में प्रेम नगर के पास कुछ साथियों के साथ दो बाइक पर बैठ कर उसके पति ने रोक लिया और उस पर तेजाब फेंक दिया। नजराना तेजाब की जलन से चीख पड़ी। उसके भाई ने विरोध जताया तो नजराना का पति और उसके साथी मारपीट करते हुए वहां से भाग गए।

नजराना ने सिविल लाइंस थाने में अपने पति इमरान, देवर रिजवान, ससुर जमील निवासीगण हरथला थाना सिविल लाइंस और पति के बहनोई अरशद निवासी ढूंढली थाना नूरपुर जनपद बिजनौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

नजराना के पिता ने बताया कि उसका दामाद किसी ओर से शादी करने की फिराक में है। उसकी बेटी की वजह से वह दूसरी शादी नहीं कर पा रहा है। नजराना के विरोध पर इमरान उसे मारने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed