फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   husband shot his wife in ghaziabad

बिना पूछे घर से कदम रखा बाहर, पति ने जान से मारा

Mon, 19 Aug 2013 03:49 PM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2013 03:49 PM IST
विज्ञापन
husband shot his wife in ghaziabad

पत्नी बिना इजाजत के घर से बाहर क्या चली गई, एक प्रॉपर्टी डीलर ने रविवार रात उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

विज्ञापन


घटना से कुछ देर पहले महिला बाजार से राखी खरीदकर मायके गई थी और वहां से घर लौटी थी। पुलिस को घटनास्थल से एक तमंचा और चार खोखे मिले हैं।

घटना गाजियाबाद के चिरंजीव विहार सेक्टर-4 की है। प्रॉपर्टी डीलर हरेंद्र चौधरी (38) मूल रूप से नंगला मोहनपुर का रहने वाला था। 2000 में भट्टा पारसौल निवासी श्वेता (33) से उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन


उसके दो बच्चे बेटी अहाना (10) और बेटा आदी (7) हैं। पांच माह से परिवार चिरंजीव विहार में रह रहा था।

कविनगर के एसएचओ ने बताया कि हरेंद्र की शराब पीने की लत के कारण घर में कलह होती रहती थी। हरेंद्र अक्सर श्वेता से मारपीट करता था।

बच्चों ने बताया, 'रात करीब सवा आठ उनके पापा गुस्से में घर आए और मम्मी से बोले कि घर से बाहर जाने को मना किया था ना। पिस्तौल निकाली और मम्मी को दो गोली मार दी और फिर खुद को गोली मार ली।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed