कहासुनी पर पत्नी को मारी गोली, खुद को भी उड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना खाते समय हुई कहासुनी में पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। यह सनसनीखेज घटना किठौर (बौंद्रा) थाना क्षेत्र के भड़ौली गांव में सोमवार दोपहर हुई। त्योहार पर हुए इस खूनखराबे से परिवार में कोहराम मच गया।
शवों का पोस्टमार्टम कराने को लेकर परिजनों और ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। बाद में पंचनामा कार्यवाही के बाद शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे एसपी देहात ने पोस्टमार्टम न कराने पर सीओ से नाराजगी जताते हुए केस दर्ज कराने के निर्देश दिए।
गढ़ मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर सोभन निवासी कविता (23) पुत्री धर्मवीर की शादी करीब छह माह पूर्व गांव भड़ौली निवासी लाला उर्फ जितेंद्र (25) पुत्र करतार सिंह से हुई थी। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे दोनों घर की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में साथ बैठे खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
पत्नी को मारीं दो गोलियां
आरोप है कि लाला ने तमंचे से कविता के सिर में गोली दे मारी। इसके बावजूद लाला ने दोबारा तमंचा लोड करते हुए दूसरी गोली उसके सीने में मारी। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद लाला ने तमंचा सिर से सटाकर खुद को भी गोली मार ली।
इस दौरान लाला की मां माया अपनी बेटी के साथ घर में दिवाली की सफाई कर रही थी। गोलियों की आवाज सुनकर जब वे लाला के कमरे में पहुंचे तो वहां खून ही खून और दोनों की लाशें पड़ी देखकर चीख निकल गई। शोर मचने पर आसपास के ग्रामीण भी वहां जमा हो गए।
उधर, पुलिस को डबल मर्डर की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। सीओ रितेश कुमार और एसओ किठौर तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की तो परिजनों ने इसका विरोध कर दिया।
एसपी ने सीओ से जताई नाराजगी
एसओ किठौर एसएस यादव ने बताया कि लाला के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों शवों का केवल पंचनामा भरा गया। बाद में परिजनों ने गांव के बाहर श्मशान घाट पर दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
उधर, बाद में एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग मौके पर पहुंचे तो बिना पोस्टमार्टम कराए शवों का अंतिम संस्कार कराए जाने पर सीओ से सख्त नाराजगी जताई।
एसपी ने कहा कि यह गंभीर प्रकरण है। जिसके कारणों की गहन जांच की जाएगी। इस मामले में सीओ को केस दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।