फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   husband shoot her wife

जरा सी बात पर पत्नी को मार दी गोली

Thu, 19 Dec 2013 08:30 AM IST
अमर उजाला, कासगंज
अमर उजाला, कासगंज Updated Thu, 19 Dec 2013 08:30 AM IST
विज्ञापन
husband shoot her wife

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी को इसलिए गोली मार दी कि उसने खाने में जली हुई रोटी परोस दी।

विज्ञापन


पुलिस ने गैर इरादतन कत्ल का मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है।

यह घटना थाना सोरों के गांव रायपुर पटना में मंगलवार की रात लगभग 8:30 बजे हुई। घटना के वक्त आयेंद्र को उसकी पत्नी रोटी खिला रही थी। खाना परोसते वक्त एक जली हुई रोटी आयेंद्र की थाली में आ गई और इस छोटी सी बात पर आयेंद्र आपा खो बैठा।

पत्नी के साथ गाली गलौच करने लगा और तमंचा निकाल लिया। इससे पहले कि परिवारीजन कुछ समझ पाते, उसने अपनी पत्नी के मुंह से तमंचा सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही ब्रिजेश गिर गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने बताया कि वर्ष 2001 में ब्रजेश देवी की शादी आयेंद्र के साथ हुई थी। आयेंद्र मूल रूप से एटा जनपद के निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया दरसापुर का रहने वाला है। पिछले चार वर्षों से वह ससुराल में ही घर दमाद बनकर रह रहा है और मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह शराब पीने का आदी है और अक्सर नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था। मंगलवार को भी वह शराब पीकर आया था और घटना के बाद फरार हो गया। इस संबंध में ब्रजेश देवी के पिता देवकीनंदन ने दामाद आयेंद्र के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed