{"_id":"30d9f220ebb3016e137dc56ab5eb8e50","slug":"husband-sent-his-wife-weird-gift","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को गिफ्ट किया सिंदूर में सना कटा हुआ अंगूठा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पत्नी को गिफ्ट किया सिंदूर में सना कटा हुआ अंगूठा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Sep 2013 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपुरा के रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी को उपहार में अंगूठा ही काटकर भेज दिया। उसका पत्नी से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
पत्नी ने इस घटना की जानकारी शुक्रवार को पुलिस में दी।
पुलिस के मुताबिक 33 वर्षीय अजय मालाकर और अंजली पति-पत्नी हैं। मालाकर ने अंजली को कुरियर से एक पैकेटबंद उपहार भेजा था। अंजली ने जब पैकेट खोला तो उन्हें खून और सिंदूर में सना हुआ अंगूठा मिला।
अंजलि इस समय अपने मायके में हैं। वह सोमवार को मायके गई थीं और गुरुवार को मालाकर ने उन्हें घर बुलाने के लिए फोन किया। अंजलि ने घर आने से मना कर दिया और कुछ दिन और रहने की बात कही। इस पर दोनों में बहस भी हो गई।
विज्ञापन
अगले ही दिन मालाकर की तरफ से अंजलि को एक कुरियर मिला, जिसमें कटा हुआ अगूंठा था। अंजलि ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस के मुताबिक मालाकर अभी फरार है। अंगूठे को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज गया है।