{"_id":"bcede83422075e664645203e2d3d05a0","slug":"husband-pushed-his-wife-in-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा न होने पर पत्नी को नहर में फेंक आया पति","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बेटा न होने पर पत्नी को नहर में फेंक आया पति
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी धनौरा (अमरोहा)
Updated Tue, 24 Feb 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
बेटे की चाहत पूरी नहीं होने पर पति ने अपनी पत्नी को नहर में धक्का दे दिया। इस मामले में विवाहिता के पिता ने अपने दामाद समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस विवाहिता की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव सराय निवासी सूरज पुत्र दयाराम की शादी छह साल पहले जिला बिजनौर के गांव रायपुर निवासी गंगासरन की पुत्री उमेश देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद उमेश की तीन बेटियां हुईं। बताया जाता है कि इसको लेकर पति समेत ससुराल वाले उमेश से नाराज थे। ससुराल वाले पुत्र की चाहत रखते थे।
विज्ञापन
तीन बेटियां होने पर सूरज का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। वह इसके लिए अपनी पत्नी को दोषी ठहराता था। 19 फरवरी को सूरज अपनी पत्नी व बड़ी बेटी को साथ लेकर गांव से चला।
विज्ञापन
उमेश के पिता गंगासरन द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक सूरज ने उमेश को आजमपुर सराय के नहर के पुल से धक्का देकर उसकी बेटी को मार डाला है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। गंगासरन की ओर से दामाद सूरज व तीन अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि नहर में उमेश देवी की तलाश कराई गई है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस सूरज को गिरफ्तार उससे पूछताछ कर रही है।