पति ने लगाया पोस्टर, 'बीवी सेक्स के लिए है तैयार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन भर साथ निभाने की कस्में खाकर साल भर पहले ईन कुथबर्ट नाम के व्यक्ति ने एलिसन से शादी की थी। एलिसन पेशे से एक नर्सरी स्कूल की टीचर हैं और ईन आईटी मैनेजर हैं।
लेकिन शादी के मात्र छह महीने बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। कुछ दिनों पहले से ही अपने असफल रिश्ते से तंग आकर एलिसन ने ईन को तलाक देने का मन बनाया। उसने पति को बताया कि वो किसी और को पसंद करने लगी है।
यही नहीं उसने तलाक की कागजी कार्रवाई भी शुरु कर दी। मामला यूके के एडिनबर्ग का है।
लगा कि बस तलाक होगा, लेकिन..
तलाक की बात तो पति सह कर गया, लेकिन पत्नी का किसी और की तरफ झुकना उसे कतई रास नहीं आया। ईन की करतूत
ने उसे भौंचक्का और शर्मसार करके छोड़ दिया।
बीवी से बदला लेने के लिए उसने एलिसन की सेक्सी तस्वीरों को जगह जगह चस्पा कर दिया। उन तस्वीरों को ईन ने पोस्टर का रूप दे डाला और साथ में उस पर प्रिंट करवा दिया कि वो शादीशुदा है और सभी मर्दों के साथ सेक्स करने के लिए भी तैयार है।
ये पोस्टर्स ईन ने एलिसन के स्कूल के नोटिस बोर्ड के साथ साथ कई पेडों पर भी चस्पा कर दिए। इन तस्वीरों को देखकर एलिसन का मजाक तो बना ही साथ उसे दिमागी उत्पीड़न भी मिला।
ईन हिरासत में, मांगी माफी
कोर्ट ने ईन पर लगे सभी आरोपों को सही पाया और उसे हिरासत में ले लिया। ईन ने अपने इस करतूत के लिए माफी मांगी है।