{"_id":"636053ec76d73ae6037b0af99f7abf54","slug":"husband-murdered-wife-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती हुई तो कराई शादी, पति ने बीवी का घोंटा गला ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दोस्ती हुई तो कराई शादी, पति ने बीवी का घोंटा गला
अमर उजाला/गाजियाबाद
Updated Thu, 09 Jan 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉल सेंटर में काम के दौरान एक युवक की एक युवती से दोस्ती हो गई। घरवालों को जब इस बात की जानकारी मिली तो दोनों की शादी करा दी गई।
विज्ञापन
लेकिन बेरोजगार युवक ने मंगलवार देर रात रस्सी से गला घोंटकर बीवी की हत्या कर दी। उसके बाद वह बीवी के सभी बैंक डेबिट-क्रेडिट कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज लेकर फरार हो गया।
इस हिरोइन ने रची फिल्मी साजिश!
पूर्णिमा के परिजनों ने आरोपी पति और उसके परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की है।
विज्ञापन
प्यार के बाद हुई अरेंज मैरिज
दिल्ली के मयूर विहार फेस-1 निवासी नरेश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अक्टूबर 2011 में अपनी बेटी प्रीत मोहन उर्फ पूर्णिमा की शादी गाजियाबाद के वैभव मोहन से की थी। वैभव और प्रीत दोनों नोएडा के कॉल सेंटर में काम करते थे। दोनों के बीच दोस्ती होने पर अरेंज मैरिज की गई थी।
विज्ञापन
'किराएदार ने लूटी अस्मत', कोर्ट ने कहा रजामंदी से सेक्स
उनका डेढ़ साल का बच्चा भी है जो पिछले महीने से उनके ही पास रहता है। वैभव पिछले कई महीनों से बेरोजगार है, जिसके चलते वह प्रीत के साथ करीब एक माह से न्यू पंचवटी में किराए पर रहता था।
मायके से रुपए लाने का दबाव
उन्होंने बताया कि वैभव कोई कारोबार करने के लिए प्रीत पर मायके से 3 लाख रुपए लाने का दबाव बना रहा था। पैसे न लाने पर मंगलवार आधी रात के बाद उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।
दो औरतों ने लड़की को घर में बुलाया, और फिर गैंगरेप!
कोतवाल वीर विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों ने वैभव, उसकी मां शोभा, भाई विशाल, बहन वंदना और बहनोई अजय के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कुछ परिजनों को हिरासत में लिया है। वैभव की तलाश की जा रही है।
वुमन सेल में भी की थी शिकायत
प्रीत के परिजनों ने बताया कि वैभव की हरकतों से परेशान होकर उन्होंने करीब 6 माह पूर्व दिल्ली स्थित वुमन सेल में मामला दर्ज कराया था। जहां कुछ दिनों बाद ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।