{"_id":"097abfe03ca2fc7154fb7849324de0f7","slug":"husband-murdered-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, शव के पास घंटों बैठा रहा","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, शव के पास घंटों बैठा रहा
अमर उजाला, बंडा
Updated Fri, 27 Sep 2013 08:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बरेली के बंडा में नशे के आदी एक व्यक्ति ने आधी रात के बाद पत्नी के चेहरे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
कई घंटे तक शव के पास बैठे रहने के बाद सुबह उसने थाने पहुंचकर हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है।
पुलिस के अऩुसार, गांव कल्यानपुर धरमाई के सुखपाल की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व बिहार की दिवंता देवी से हुई थी। कई वर्ष से सुखपाल शराब और नशीले कैप्सूल का आदी हो गया था, जिस कारण उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
बीती रात उसकी पत्नी (40 साल) अपने छोटे पुत्र के साथ घर में सो रही थी।
आधी रात के बाद सुखपाल उठा और कुल्हाड़ी से दिवंता के चेहरे पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे दिवंता मौके पर ही ढेर हो गई। मां की आखिरी चीख से सुखपाल का छोटा बेटा जाग गया।
विज्ञापन
इस पर सुखपाल ने उसे भी जान से मार डालने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद सुखपाल काफी देर तक पत्नी के शव के ही पास बैठा रहा।
सुबह वह घर से निकला और थाने जाकर पत्नी की हत्या करने की बात कबूल करते हुए बताया कि शव घर में पड़ा हुआ है।
आरोपी का कहना है कि गांव की एक महिला पत्नी के चरित्र को लेकर उसे ताने मारती थी, जिस कारण उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका अपने पीछे चार पुत्र छोड़ गई है।