प्रेमी की बाहों में मिली पत्नी, किया दोनों का कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपत्तिजनक हालत में पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख लेने पर पति आपा खो बैठा। उसने अपने भाई के साथ मिलकर दोनों पर लोहे की राड से हमला बोल दिया। जिसमें प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी मरणासन्न हो गई।
दोनों को मरा समझकर आरोपी ने खुद पुलिस को बुलाकर अपना गुनाह कुबूल किया। साथ ही अपने सास-ससुर को भी बुला लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और महिला को मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी भी मौत हो गई।
ससुर ने दामाद और उसके भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। वारदात के बाद भाई फरार हो गया है। घटना बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे की है। थाना क्षेत्र के गांव पत्थरकुटी में इंद्रपाल सैनी पुत्र कैलाश अपने भाइयों राजेश और मनोज के साथ रहता है।
बृहस्पतिवार की रात इंद्रपाल आंगन में सोया हुआ था। रात्रि एक बजे उसे कमरे में किसी के बोलने की आवाज सुनाई दी तो उसने खिड़की से भीतर झांक कर देखा तो पत्नी कुसुम गांव के ही राकेश (25) पुत्र रामकुमार के साथ आपत्तिजनक हालत में थी।
पति ने हत्या करने के बाद खुद पुलिस को बुलाया
इस पर इंद्रपाल ने कमरे का दरवाजा तोड़कर लोहे की राड व डंडे से दोनों पर हमला बोल दिया। सिर पर प्रहार होते ही दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। आरोप है कि इंद्रपाल के भाई राजेश ने भी उसका साथ दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद इंद्रपाल ने अपने ससुर को फोन कर पूरी घटना बता दी। पुलिस को भी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इंद्रपाल को गिरफ्तार कर कुसुम और उसके प्रेमी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुसुम को जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर कर दिया, जहां कुसुम की भी मौत हो गई। इंद्रपाल के ससुर भोपाल सिंह ने अपने दामाद इंद्रपाल और राजेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त किया गया लोहे की राड और डंडा बरामद कर लिए हैं। रात में ही पुलिस अधीक्षक पूनम ने अपर पुलिस अधीक्षक विजय गौतम, सीओ मोहनलाल के साथ मौका मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।