फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   husband kills wife on illicit relations

पत्नी की हत्या कर पहुंचा थाने, दंग रह गई पुलिस

Sat, 22 Nov 2014 12:25 PM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
husband kills wife on illicit relations

हाथरस के कांशीराम टाउनशिप में एक युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी के दूसरे युवक से अवैध संबंध थे और कई बार समझाने पर भी वह नहीं मान रही थी।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी हक्की-बक्की रह गई। पुलिस ने कमरे को खुलवाकर महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया। युवक पुलिस की हिरासत में था और पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में लगी थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर शाम एक युवक थाना कोतवाली पहुंचा। इस युवक ने अपना नाम इसराइल पुत्र इस्लान निवासी कांशीराम टाउनशिप बताया। मौके पर मौजूद एसएसआई रविंद्र कुमार को उसने बताया कि वह अपनी पत्नी की हत्या करके आया है और उसकी लाश घर में ही पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं इस युवक ने पुलिस को अपने क्वार्टर की चाभी भी थमा दी। पुलिस ने तत्काल युवक को हिरासत में लिया और चाबी लेकर कांशीराम टाउनशिप पहुंच गई।

दो बच्चों की मां थी रजिया

husband kills wife on illicit relations

पुलिस ने जब इस क्वार्टर का ताला खोला तो वहां एक महिला का शव कमरे के फर्श पर पड़ा था। गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। मौके पर काफी भीड़ लग गई और सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ सिटी उत्तम सिंह आदि अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।

उसके बाद जब पुलिस ने इस युवक से बात की तो मामला अवैध संबंधों का निकला। इस युवक इसराइल की शादी 2005 में स्थानीय श्रीनगर सराय निवासी रजिया पुत्री रफीक से हुई थी। शादी के बाद रजिया ने दो बच्चों को भी जन्म दिया।

इसराइल का आरोप है कि उसकी पत्नी के शहर के कमला बाजार निवासी एक युवक से अवैध संबंध हो गए थे। उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाया भी था, लेकिन वह नहीं मानी। इसराइल में शुक्रवार को अपनी पत्नी के फोन में उसके प्रेमी का नंबर देख लिया तो उसे और ज्यादा गुस्सा आ गया।

वकील से सलाह लेकर किया ये काम

husband kills wife on illicit relations

प्रेमी से फोन पर बातचीत को लेकर दोनों में कहा-सुनी भी हुई और गुस्से में आगबबूला होकर इसराइल ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। यही नहीं उसका तो यहां तक कहना था कि उसने दोपहर 11 बजे हत्या कर दी।

हत्या से पहले ही बच्चे को अपनी ससुराल में भेज दिया था। उसके बाद वह अलीगढ़ चला गया और वहां एक परिचित वकील को पूरी घटना की जानकारी देते हुए कोर्ट में समर्पण ही बात कही।

इस पर वकील ने उसे यह रास्ता दिखाया कि वह पुलिस के पास जाकर समर्पण कर सच बता दे। इस पर वह थाने पहुंच गया। देर रात तक युवक पुलिस की हिरासत में था।

प्रेम संबंध के शक में काटा बहन का गला

husband kills wife on illicit relations

मुजफ्फरनगर में पड़ोसी युवक से प्रेम करने के शक में बहन की गर्दन काटकर पड़ोसी युवक के घर फेंक आने वाले को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दो साल पहले ऑनरकिलिंग का यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था।

सिखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बिहारी में इरशाद उर्फ काला ने 22 अगस्त 2012 को अपनी बहन शबनूर की धारदार हथियारों से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। इरशाद को शक था कि उसका पड़ोसी वसीम से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

इस पर इरशाद ने बहन की गर्दन धड़ से अलग करते हुए सिर के बाल पकड़कर अलग हुए हिस्से को वसीम के घर फेंक दिया था। वसीम के पिता सलीम ने इरशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी से छुरी भी बरामद कर ली थी। यह मामला एडीजे प्रथम राजवीर सिंह के न्यायालय में चल रहा था।

एडीजीसी जितेंद्र त्यागी और रविंद्र सिंह ने दस गवाह पेश किए। वादी सलीम के मुकरने के बाद वसीम ने गवाही दी। समस्त गवाहों के बयान सुनने और मामले की छानबीन के बाद न्यायालय ने आरोपी इरशाद उर्फ काला पर 15 हजार का जुर्माना करते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। बिहारी की यह घटना दिल दहलाने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed