फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   husband kills wife daughter and son in bareilly

पति बना हैवान: बीवी, बेटी और बेटे का काटा गला

Thu, 23 Jan 2014 11:58 AM IST
अमर उजाला, बरेली
अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 23 Jan 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
husband kills wife daughter and son in bareilly

एक युवक ने अपनी बीवी, बेटी और बेटे की बडी़ ही बेरहमी से गला काट कर हत्या कर दी। उसके बाद खुद पुलिस को फोन करके लूट और कत्ल की झूठी कहानी बयान कर दी।

विज्ञापन


सुसरालवालों ने युवक पर वीबी और बच्चों के कत्ल का अरोप लगाया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना उत्तर प्रदेश के बरेली की है।
विज्ञापन


बाप बना हैवानः कॉलेज जाने तक किया बेटी से रेप
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम करीब पांच बजे अंकुर मिश्रा ने गढ़ी चौकी इंचार्ज को फोन करके घर में लूटपाट और पत्नी-बच्चों की हत्या की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचती, इससे पहले ही वह खुद दौड़ता हुआ पुलिस चौकी पहुंच गया।

पुलिस मौके पर पहुंची तो बिस्तर पर कपड़े और कुछ सामान फैला था। पहली मंजिल पर बेडरूम में फर्श पर पत्नी अपर्णा और बेटे शुभांक की लाश पड़ी थी। बेटी समृद्धि का शव बेड पर था। तीनों का एक तरह से गला काटा गया था। उनके चेहरे पर भी कई घाव थे।

बड़े भाई की साली पर थी गंदी नजर, साले ने मार डाला!


पुलिस को लूट के इरादे से बीवी और बच्चों की हत्या की बात गले नहीं उतरी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शक के आधार पर अंकुर को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना पर डीआईजी आरकेएस राठौर, एसएसपी जे. रविंदर गौड़, एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा और इंस्पेक्टर किला विद्याराम दिवाकर और अपर्णा के मायके वाले भी पहुंच गए।

भरोसे का कत्ल: दोस्त को ले गया घुमाने, जमीन में गाड़ा

'बीवी से करता था मारपीट, मांगता था रकम'

अपर्णा की मां सुमन पांडेय ने अंकुर पर ही बेटी और उसके बच्चों की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि अपर्णा की शादी चार साल पहले अंकुर से हुई थी। अंकुर की घर में ही कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की दुकान है लेकिन उसका कारोबार चलता नहीं था। वह अपर्णा को मायके से रकम लाने को कहता था और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इस वजह से अपर्णा अक्सर मायके में रहती थी।

बाप बना हैवानः कॉलेज जाने तक किया बेटी से रेप


पुलिस ने सुमन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सुमन का आरोप है कि हत्या की साजिश में अंकुर के पिता रामप्रकाश, मां मंजू, भाई मिलन और भाभी भी शामिल हैं। साजिश के तहत वे रामप्रकाश और मंजू दो दिन पहले उदयपुर में बड़े बेटे मिलन के यहां चले गए। इसके बाद अंकुर ने अपर्णा और उसके बच्चों की हत्या कर डाली।

डीआईजी आरकेएस राठौर का कहना है कि अभी तक लूटपाट की पुष्टि नहीं हुई है। अलमारी में जेवर भी रखे हैं। आरोपी अंकुर का कहना है कि वह बाइक पर गया था जबकि बाइक घर में ही खड़ी मिली और उस पर धूल जमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed