फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Husband killed wife in Itava.

यूपी: अवैध संबंध के शक में पत्नी को काट डाला

Wed, 11 Nov 2015 01:48 AM IST
Updated Wed, 11 Nov 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Husband killed wife in Itava.

इटावा में अवैध संबंध के शक में युवक ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। बचाने आई दो बेटियों को भी उसने कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन


आरोपी ने वारदात अंजाम देने के बाद खुद पुलिस चौकी पहुंच कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। बढ़पुरा थाना क्षेत्र स्थित उदी- बाह रोड पर सोमवार रात यह घटना हुई।
विज्ञापन


अंबारी गांव निवासी जानकी प्रसाद पुत्र छोटेलाल प्लंबर है। वह उदी चौराहा स्थित बाह रोड पर किराए के मकान में पत्नी आशादेवी (40), दो पुत्रियों कामिनी, अंजली और चार छोटे पुत्रों के साथ रहता है। जानकी प्रसाद को आशा देवी के चरित्र पर शक था। इसे लेकर उसका उससे अक्सर झगड़ा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाने आई दो बेटियों को भी किया घायल

Husband killed wife in Itava.

इसी मामले को लेकर सोमवार को उसकी सास भी घर आ गई थी। सास ने बेटी का पक्ष लेकर जानकी प्रसाद को खूब खरी खोटी सुनाई। पुत्रियों ने भी मां की तरफदारी की।

 इससे जानकी प्रसाद काफी नाराज था। बताते हैं रात करीब 11 बजे पत्नी से फिर  विवाद हुआ। बात बढ़ने पर उसने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। कामिनी व अंजली मां को बचाने दौड़ी तो जानकी प्रसाद ने उन्हे भी कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद रात में ही उसने उदी पुलिस चौकी पहुंचकर घटना बताई।

चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने पड़ोसियों के घटना की पुष्टि करने पर हमलावर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हमलावर की घायल पुत्रियों को अस्पताल पहुंचाया।

उदी चौकी प्रभारी ने बताया अवैध संबंध के शक में जानकी प्रसाद ने पत्नी आशा देवी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और दोनों पुत्रियों को घायल कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed