{"_id":"08e35c7435dd4ad03106d79d6a0e61fb","slug":"husband-killed-wife-in-allahabad-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे ने पत्नी को चापड़ से मार डाला","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सिरफिरे ने पत्नी को चापड़ से मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 17 Oct 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के हिम्मतगंज में मुनव्वर शाह बाबा की मजार के पास मो. रईस ने शुक्रवार को दिन में अपनी पत्नी यासमीन फात्मा पर चापड़ से हमला कर दिया। चापड़ यासमीन के सिर पर लगा और वह सड़क पर ही गिर पड़ी।
विज्ञापन
पत्नी को खून से लथपथ देख झाड़फूंक के फेर में फंसे रईस को होश आया और वह उसको काल्विन अस्पताल ले गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चापड़ को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शाहगंज थाना क्षेत्र के सुजातखान का रईस पेशे से टेंपो ड्राइवर है। उसकी दिमागी हालत कई दिन से ठीक नहीं चल रही थी। तब से वह झाड़फूंक के फेर में फंस गया था। उसने झाड़फूंक कराने के लिए मुनव्वर शाह बाबा की मजार के पास एक कमरा किराए पर ले लिया था। वह कई बार आक्रामक हो जाता था। इसलिए उसको जंजीर से बांधकर रखा जाता था। पत्नी उसको झाड़फूंक कराने ले जाती और वापस लाकर जंजीर से बांध देती थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार को सुबह सामान्य लग रहा था। इसलिए पत्नी यासमीन ने जंजीर खोल दी थी। छूटते ही वह फिर से अजीबोगरीब हरकतें करने लगा। उसे कहीं से चापड़ मिल गया और वह मजार के सामने पहुंच गया। मजार के चंद मीटर की दूरी पर वह चापड़ को हवा में लहराने लगा।
तभी यासमीन मौके पर पहुंच गई। उसे लगा कि रईस किसी को घायल कर सकता है, इसलिए वह चापड़ छीनने की कोशिश करने लगी। वह उसको काबू में नहीं कर सकी।
इसी बीच उसके सिर पर चापड़ लग गया। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। खबर पाकर इंस्पेक्टर के साथ ही कांस्टेबल जयशंकर राय मौके पर पहुंचे। इस घटना से मजार के आसपास रहने वाले सहम गए।
इंस्पेक्टर खुल्दाबाद आरके सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद है। परिवार के लोगों से संपर्क साधा गया है। उसके बच्चों को परिजनों को सौंप दिया गया है। यासमीन की मौत गहरे घाव और अत्यधिक खून बह जाने के कारण हुई।