फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   husband killed wife.

अवैध संबंधों के शक में पत्नी को बेरहमी से मार डाला

Sat, 27 Sep 2014 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 27 Sep 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
husband killed wife.

पुलिस के फालोअर रह चुके इलाहाबाद में झूंसी थाना क्षेत्र के छिबैया गांव के राहुल यादव ने शुक्रवार को झगड़े के बाद अपनी पत्नी ज्योति (36) को गंड़ासे से काट डाला। बेरहमी से पत्नी का कत्ल करने के बाद वह शव को कमरे में बंद कर फरार हो गया।

विज्ञापन


ज्योति के पिता बनवारी लाल घर पहुंचे तो उनको हत्या का पता चला। खिड़की से उन्होंने झांका तो कमरे में ज्योति का खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस के मुताबिक राहुल ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या की। पुलिस ने राहुल के बडे़ बेटे अजय की तहरीर पर उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


राहुल ने ज्योति के गर्दन, गले, हाथ और पांव पर गंड़ासे से कई वार किए थे। शरीर के कई अंग कटकर अलग हो गए थे। हालात से साफ था कि मौत हो जाने के बाद भी राहुल वार करता रहा। पुलिस राहुल की तलाश में दबिश डाल रही है लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा। छिबैया गांव में राहुल के घर पर ससुर बनवारी लाल यादव भी रहते हैं। शुक्रवार को रोज की तरह बेटा अजय (15) और नितिन (5) तथा बेटी नेहा (10) स्कूल चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध संबंधों को लेकर पति-पत्नी में कलह

husband killed wife.

घर वालों का कहना है कि सुबह राहुल और ज्योति में काफी झगड़ा हुआ था। राहुल चार माह तक पुलिस में फालोअर रहा लेकिन एक हादसे में जख्मी हो जाने के बाद उसकी नौकरी छूट गई थी। वह गांव में ही छोटा मोटा काम कर गुजर बसर करता था। ससुर बनवारी लाल गंगा नहाने चले गए तो घर पर ज्योति और राहुल ही रह गए। वह ज्योति को कमरे में ले गया और उसकी जान ले ली। शव को सबसे पहले बनवारी ने ही देखा।

राहुल को किसी ने हत्या करते नहीं देखा लेकिन उसके गायब होने से शक उसी पर गहरा गया। यह बात भी पुलिस को पता चला है कि राहुल और ज्योति के बीच अवैध संबंधों को लेकर कई दिन से झगड़ा हो रहा था। राहुल को शक था कि ज्योति का किसी और से संबंध है। खबर मिलते ही एसओ झूंसी एके नागर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गंड़ासे को बरामद कर लिया है।

बच्चों के चेहरे पडे़ नीले

अजय, नितिन और नेहा स्कूल से लौटे तो मां की लाश देखकर तीनों के चेहरे नीले पड़ गए। बच्चों ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम को भी मां-बाप के बीच झगड़ा हुआ था। सुबह मां ने ही तीनों को तैयार कर स्कूल भेजा था। मां की हत्या और पिता के फरार होने के बाद ग्रामीणों को बच्चों को चिंता सता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed