{"_id":"5a6812d7ecfef89183242937757d61cf","slug":"husband-killed-his-wife-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में बाधक पत्नी को मारकर फेंका","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
अवैध संबंधों में बाधक पत्नी को मारकर फेंका
अमर उजाला,जहांगीरपुर
Updated Mon, 30 Dec 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर के जंगल में शनिवार को हुई एक महिला की हत्या का राज खुल गया है। पुलिस का दावा है कि महिला के पति ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर गला घोंटकर महिला की हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया था।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पति ने दो रिश्तेदारों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मृतका के भाई वीरेंद्र की तहरीर पर तीनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
बड़ी बहन से रेप, फिर छोटी बहन का कत्ल
एसओ जहांगीरपुर अनिल कुमार ने बताया कि हसनपुर निवासी अशोक के एक महिला से अवैध संबंध थे। इसमें बाधक बनने के कारण आए दिन गृह क्लेश होता था।
पुलिस का दावा है कि पति अशोक ने अपने दो रिश्तेदारों संग मिलकर शुक्रवार रात पत्नी लवली की घर के अंदर ही गला घोंट कर हत्या कर दी और देर रात शव ईख के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
जब 'खूनी' कोठी से निकले बच्चों के कंकाल
पुलिस का दावा है कि शुक्रवार रात अशोक और उसके बड़े भाई की पत्नी के दो भाइयों ने जमकर शराब पी और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने मृतका लवली के भाई वीरेंद्र की तहरीर पर पति अशोक और अलीगढ़ निवासी उदयपाल और कन्हैया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।