'मेरे हाथ में दो मर्डर लिखे हैं, एक हो चुका दूसरा तू है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी युवती एरियन को प्रेम विवाह करने के बाद बंटी के अतीत के बारे में जानकारी हुई तो वह उससे बुरी तरह डर गई थी। बंटी उससे कहता था कि उसके हाथ में दो मर्डर लिखे हैं। एक वह कर चुका है, दूसरा कहीं उसका (एरियन) न हो।
इसी से एरियन को अपनी हत्या का डर सताने लगा था। यही कारण था कि वह उससे अलग रहने लगी थी। लेकिन इसके बाद भी वह अपनी जान नहीं बचा सकी।
एमपी पुरा, गुम्मट का रहने वाले बंटी से मुलाकात के बाद एरियन ने उससे एक माह बाद ही प्रेम विवाह कर लिया था।
पहले भी कर चुका था अपराध
एरियन के अधिवक्ता अश्वनी रावत ने जानकारी दी कि शादी के बाद एरियन को बंटी के अतीत के बारे में जानकारी हुई थी। दरअसल पांच दिसंबर 2008 को गुम्मट ताजगंज में रहने वाले कलुआ पुत्र मानिकचंद की होटल हावर्ड प्लाजा के पास चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।
एक स्पेनिश पर्यटक को लेकर आटो चालक कलुआ का बंटी से विवाद हुआ था। इस मामले में बंटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। वह जेल भी गया था।
अधिवक्ता ने बताया कि बंटी उससे अकसर कहता था कि उसके हाथ में दो मर्डर लिखे हैं। एक वह कर चुका है, दूसरा तेरा करूंगा।
पहले से शादीशुदा था बंटी
इसको लेकर एरियन उससे चिढ़ने लगी थी। यही कारण था कि एरियन ने उससे अलग रहने का फैसला किया था। वह उससे मिलती जुलती थी, लेकिन साथ नहीं रहती थी। दूसरी ओर, बंटी के परिवारीजन भी शुक्रवार को पोस्टमार्टम गृह नहीं पहुंचे।
पुलिस ने नहीं समझा खतरा
एरियन ने महिला थाने में जनवरी में दिए प्रार्थना पत्र में अपने हिंदुस्तानी पति से जान को खतरा बताया था। उसने बताया था कि उसका पति एक हत्या कर चुका है। उसे जान का खतरा है।
इसके बाद भी पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने इसे सामान्य पति-पत्नी का झगड़ा मानकर ही निपटाने की कोशिश की। यही कारण था कि परिवार परामर्श केंद्र में भी दोनों को बुलाने की जरूरत नहीं समझी गई।
एरियन का शव सुरक्षित रखा
अमेरिकी नागरिक एरियन की मौत की सूचना अमेरिकी दूतावास को दे गई थी। सदर पुलिस ने बताया कि अमेरिकी दूतावास ने शव को सुरक्षित करने की बात कही है। साथ ही युवती के घरवालों को भी सूचना दे दी गई है।
गुरुवार को आटो चालक बंटी ने अपनी अमेरिकन पत्नी एरियन माइकल विलिंगर की चाकू मारकर हत्या करने के बाद खुद को आग लगाकर जान दे दी थी।