बीवी से वेश्यावृत्ति कराकर पति कमाता था 3.60 लाख हर महीने, हुई जेल
बीवी से वेश्यावृत्ति कराकर औसतन 3.60 लाख रुपए हर महीने चार साल तक कमाने वाले पति को जेल हुई है। अदालत को मामले की सुनवाई में पता चला है कि आरोपी शख्स ने अपनी पत्नी को इन चार सालों में 2742 लोगों के साथ सोने के लिए मजबूर किया था।
मामला फ्रांस की राजधानी पेरिस का है। अपनी बीवी से वेश्यावृत्ति कराने वाला शख्स की उम्र 54 साल है जबकि उसकी बीवी 46 साल की।
अदालत को बताया गया कि आरोपी शख्स उत्तरी पेरिस में मौजूद अपने घर में वेश्यावृत्ति का धंधा चलाता था। आरोपी की बीवी घर आने वाले ग्राहकों की सेवा किया करती थी जबकि उसका पति अपने पांच साल के बेटे के साथ घर के बाहर बैठा करता था।
मियां-बीवी दोनों को हुई 10 साल की जेल
डेली मेल के अनुसार, मामले की सुनवाई कर रहे जज इमैन्यूल ड्यूपिक ने बताया कि आरोपी पति ने पहले अपनी बीवी को मानसिक रूप से मजबूत किया और फिर वेश्यावृत्ति का धंध का शुरू किया।
गौरतलब है कि वेश्यावृत्ति में पति-पत्नी दोनों शामिल थे लेकिन अदालत ने इसके लिए पति को ही मुख्य आरोपी माना है। दोनों आरोपियों की शादी 10 साल पहले हुई थी और दोनों पिछले चार साल से वेश्यावृत्ति में शामिल थे जिसके लिए दोनों को 10 साल की जेल दी गई है।
बताया जा रहा है कि फ्रांस में वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता मिली हुई है लेकिन जिस इलाके में ये लोग वेश्यावृत्ति का धंधा चला रहे थे वहां वेश्यावृत्ति गैर कानूनी है।