पत्नी की चोरी से फिल्म बनाते पकड़ा गया पति
एक महिला अपने पति की हरकत पर उस वक्त हैरान रह गई जब पाया कि उसका पति उसके अंतरंग होने के छणों की चोरी से फिल्म बना रहा था। पति की इस हरकत से परेशान महिला ने अगले दिन पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला तमिलनाडु के मदुरई का है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका पति उसके साथ अंतरंग होने दौरान उसकी चोरी से फिल्म बनाता था और उसे अपने लैपटॉप में इकट्ठा करता था। महिला ने कहा जब वह पति के इस काम का विरोध किया तो उसने उसकी फिल्म इंटरनेट में डालने की धमकी भी दी।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अुनसार, महिला की ओर से शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो लैपटॉप और फिल्म रिकॉर्डिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला कैमरा आदि सामग्री को जांच के लिए ले गई है।
जुड़वां बच्चे होने के बाद खराब हुए रिश्ते
मामले पर पुलिस ने बताया है कि इस घटना से पहले भी पति-पत्नी के संबंध अच्छे नहीं थे। शादी होने के बाद दोनों की जिंदगी ठीक ठाक शुरू हुई थी लेकिन महिला ने हाल में दो जुड़वां बच्चों एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया था तब से उनके रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी।
इसके बाद आए दिन दोनों में झगड़ा होने लगा। बताते हैं कि इससे पहले भी इस एम टेक किए पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लग चुका है। पुलिस ने यह भी पाया है कि पिछले कुछ दिनों से पति पत्नी एक दूसरे से अलग रह रही थी।
महिला पति से अलग होने के बाद अपने पिता के यहां रह रही थी। एक दिन महिला जब अपने पति के पास छूट गया अपना बाकी सामान लेने आई तो उसने पति का लैपटॉप भी चेक किया जिसके बाद पाया कि लैपटॉप में उसकी आपत्तिजनक कुछ फिल्में पड़ी हैं। इसके बाद उसने इसे लेकर पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।