फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Husband heard a burglar stab wife to death on phone

पत्नी की कैसे हो रही है हत्या, पति ने फोन पर सुना

Fri, 18 Sep 2015 09:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 18 Sep 2015 09:34 AM IST
विज्ञापन
Husband heard a burglar stab wife to death on phone

एक महिला को घर में घुसकर कर बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया लेकिन हैरानी की बात यह है कि महिला का पति उसकी हत्या को लाइव फोन पर सुन रहा था।

विज्ञापन


घटना ब्रिटेन के शहर हैमेल हैम्पस्पीड की है। डेली मेल के मुताबिक, निकोला क्रॉस नाम की महिला को अहसास हुआ कि उसके घर में कोई घुस आया है तो उसने अपने पति को फोन किया। निकालो अपने पति को किसी घटना के बारे में बता पाती इससे पहले हमलावरों उस पर चाकुओं से हमला बोल दिया और मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


बताते हैं कि निकोला का पति एक सूचना तकनीक विशेषज्ञ था जो किसी काम से शहर से बाहर गया हुआ था। निकोला का पति निकोला से फोन पर बात तो नहीं कर पाया लेकिन निकोला की जिस बर्बरता से हत्या हुई उसको उसने अपने कानों से लाइव सुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों का अपहरण करने आए थे चोर

Husband heard a burglar stab wife to death on phone

पुलिस ने तहकीकात कर पास के एक वायरहाउस में काम करने वाले एक शख्स को इस हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपी से पूछताछ में पता चला है क‌ि आरोपी निकोला के दो बच्चों का अपरहण करने आए थे लेकिन जब निकोला को चोरों के बारे में पता चल गया तो उन्होंने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने यह भी बताया कि निकोला की जब हत्या की गई तब उसके दोनों बच्चे सो रहे थे। हमलावरों ने निकोला को जब मौत के घाट उतार दिया तो सो रहे दोनों बच्चों को उठा ले गए। पुलिस के अनुसार दोनों बच्चे अब सुरक्षित हैं और अपने परिवार के पास पहुंच गए हैं।

वहीं पड़ोसियों का कहना है कि निकोला के पति ने फोन पर सारी घटना सुनी थी लेकिन घर से दूर होने की वजह से वह अपनी पत्नी को बचा नहीं पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed