फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   husband had illicit relations with neighbor

पड़ोसन से था अवैध संबंध तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम

Tue, 01 Apr 2014 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 01 Apr 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
husband had illicit relations with neighbor

सोनीपत के चावला कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के अवैध संबंधों से तंग होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद शव का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर शाम तक आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय बबीता पत्नी संजय निवासी चावला कॉलोनी ने रविवार देर शाम रहस्यमय परिस्थितियों में जहर खा लिया। कुछ ही देर में बबीता की हालत बिगड़ी तो उसको अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बबीता की मौत हो गई।
विज्ञापन

पति समेत परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज

husband had illicit relations with neighbor

इसी दौरान मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बबीता का शव अपने कब्जे में लिया। इस मामले में बबीता के भाई भिवानी निवासी बृजमोहन ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में उसने बताया कि बबीता की शादी संजय से 1996 में हुई थी।

उसने बताया कि बबीता अपने पति संजय के अवैध संबंधों से परेशान थी। संजय के पड़ोस में ही रहने वाली महिला के साथ अवैध संबंध थे। इस बारे में कई बार समझाने के बाद भी संजय नहीं माना तो बबीता ने यह कदम उठाया।

बृजमोहन ने इस घटना का जिम्मेदार बबीता के जेठ, जेठानी, पड़ोसन और उसके पति को बताया। बृजमोहन की शिकायत पर पुलिस ने उसके बहन के पति संजय, जेठ नीलम, जेठानी ऊषा, पड़ोसन और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed