फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   husband give electric shock to his wife for talking in phone

फोन पर बात करने पर पति ने दी सजा, लगाया करंट

Wed, 05 Aug 2015 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दौर (बिजनौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दौर (बिजनौर) Updated Wed, 05 Aug 2015 12:22 PM IST
विज्ञापन
husband give electric shock to his wife for talking in phone

महिलाओं की स्वतंत्रता को लेकर भले ही दावे किये जा रहे हों, लेकिन अभी भी कुछ लोगों की मानसिकता बदली नहीं है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के हल्दौर (बिजनौर) थाना क्षेत्र के एक गांव में मोबाइल पर बात करना महिला के पति को नागवार गुजरा, तो उसने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि बेहोशी की दवा देने के बाद करंट भी लगाया।

हल्दौर थाना से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में सोमवार की रात्रि एक महिला मोबाइल पर कहीं बात कर रही थी, इस दौरान पति मौके पर आ गया। पत्नी को मोबाइल पर बात करते वह आगबबूला हो गया।

विज्ञापन

रातभर चीखें सुनाई देती रहीं, पुलिस अंजान

husband give electric shock to his wife for talking in phone

पत्नी के जवाब से संतुष्ट न हुआ तो उसने महिला को बुरी तरह पीटा। पति की पिटाई से महिला बेहोश हो गई। रात भर महिला के मकान से चीखें सुनाई देती रहीं।

ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार सुबह आरोपी पति ने उसे बेहोशी की दवा खिलाई और बांधकर बिजली के झटके दिए। महिला सोमवार की रात्रि से ही कमरे में बंद है। ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

उधर, महिला की किसी भी व्यक्ति से बात नहीं हो पा रही है। अभी तक मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। दारोगा सतीश कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed