पत्नी ने पति को भेजीं उत्तेजक तस्वीरें, मुश्किल में फंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला को स्नैपचैट ऐप से अपने पति को उत्तेजक तस्वीरें भेजना मंहगा पड़ गया। इन तस्वीरों के जरिए उसके पति ने धोखाधड़ी करते रंगे हाथों पकड़ लिया और उसे सबक सिखाने की धमकी दे दी।
मिरर के अनुसार, महिला एक होटल में अकेले ठहरी थी और सोने से पहले अपने पति को उत्तेजक तस्वीरें भेजकर मुसीबत मोल ले ली।
इस चैट में ये पहली तस्वीर भेजते हुए उसने कहा 'होटल का कमरा! जल्द ही सोने जा रही हूं।' लेकिन महिला ने अपने मोबाइल के कैमरे में टाइमर सेट कर रखा था जिससे महिला की कुछ और तस्वीरें खिंच गई। इन तस्वीरों को मिहिला ने जब मैसेज किया तो उसके पति को कुछ ऐसा दिखा कि उसे अपनी बीवी पर शंका हुई।
ये चीज देखकर हुआ पति को शक
पत्नी ने जो ये दूसरी तस्वीर भेजी तो उसके पति को डेस्क के नीचे किसी शख्स के जूते नजर आए। इसके बाद उसके पति का शक गहरा गया।
पति ने मैसेज में लिखा, 'तुम्हारे साथ और कौन है?' इस पर पत्नी ने जवाब दिया, 'कोई नहीं, मैं आपको धोखा नहीं दे सकती'
इसके बाद पति ने कहा, 'तुम्हारे कमरे में डेस्क के नीचे जूते किसके हैं?' इसके बाद आग बबूला पति ने कहा कि वह अब उसे ज्यादा बेवकूफ न बनाए। अब वह किसी वकील से बात कर उसे इस धोखाधड़ी के लिए सबक सिखाएगा।
हालांकि मिरर के पास ये खबर सोशल मीडिया के जरिए पहुंची है इसलिए इस खबर की और ब्यौरा नहीं दिया जा सका।