{"_id":"4fb32bd3e201cc88c5795734d3e43afd","slug":"husband-forced-wife-to-drink-urine","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को पिलाई पेशाब, छीन लिए बच्चे","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पत्नी को पिलाई पेशाब, छीन लिए बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
Updated Fri, 07 Feb 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में महेशगंज थाना क्षेत्र के मेहरबान का पुरवा गांव निवासी कुसुम देवी पर उसके पति अरविंद कुमार यादव ने परदेश में कहर बरपाया। मारपीट के बाद उसे पेशाब पिलाई और दोनों बेटों को छीनकर भगा दिया।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर एएसपी ने महिला थाने को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
कुसुम की शादी वर्ष 2003 में अरविंद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। काफी जद्दोजहद के बाद पति उसे अपने साथ पानीपत ले गया लेकिन वहां भी कहर बरपाने लगा।
विज्ञापन
हैवानों की सेनाः विचलित कर सकती हैं ये तस्वीरें
विज्ञापन
उससे मजदूरी कराता था और बात-बात पर पीटता था। एक फरवरी को अरविंद उसे घर ला रहा था। इससे पहले पानीपत में एक कमरे में बंद कर पिटाई करने के साथ ही पेशाब भी पिलाया।
उससे 5 व 2 साल के दोनों बेटे छीनकर उसे भगा दिया। वह किसी प्रकार मायके पहुंची। भाई उसे लेकर एसपी आफिस पहुंचा और कार्रवाई की गुहार लगाई।