फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   husband cut wife thorat

पत्नी पर था शक, पति ने काट दिया गला

Thu, 26 Dec 2013 10:46 PM IST
अमर उजाला, दियोरियाकलां (पीलीभीत)
अमर उजाला, दियोरियाकलां (पीलीभीत) Updated Thu, 26 Dec 2013 10:46 PM IST
विज्ञापन
husband cut wife thorat

क्षेत्र के गांव न्यूरानपुर के नत्थूलाल ने शॉपिंग के बहाने पत्नी प्रेमा देवी को घर से ले जाने के बाद बांके से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के पीछे नाजायज संबंधों के शक को कारण बताया जा रहा है लेकिन शादी के 30 साल बाद इस तरह का आरोप किसी के गले नहीं उतर रहा है।

विज्ञापन


बेटे अशोक कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर नत्थूलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। चर्चा है कि आरोपी ने हत्या के चार दिन बाद खुद ही पुलिस के समक्ष समर्पण कर अपना गुनाह कबूला, तब हत्या का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

 
सीओ बीसलपुर जीएस राठी ने बताया कि न्यूरानपुर के 20 वर्षीय अशोक कुमार ने कोतवाली दियोरिया में दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि उसका पिता नत्थू लाल अपनी बीवी प्रेमा देवी को प्रताड़ित करता आ रहा था। 22 दिसंबर को दोपहर वह कुछ सामान खरीदने के लिए बिलसंडा जाने की बात कहकर प्रेमा देवी को साथ ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही वापस नहीं लौटे तो घरवाले रिश्तेदारियों में उनकी तलाश करते रहे। गुरुवार की सुबह गांव से लगभग ढाई किलोमीटर दूर गांव मुड़िया के राममूर्ति के गन्ने के खेत में 45 वर्षीय प्रेमा देवी का खून से सना शव मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीओ मौके पर पहुंच गए।

हत्या में प्रयुक्त बांका खेत से ही बरामद कर लिया गया, जिस पर लगा खून सूख चुका था। वहीं प्रेमा देवी की चप्पलें और पर्स भी मिला। इस बीच पूरनपुर कोतवाली के गांव सबलपुर स्थित मृतका के मायके से भी लोग आ गए थे।


पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मृतका के बेटे की तहरीर पर नत्थूलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल आनंद वर्मा ने हत्यारोपी को रात में गिरफ्तार करने का दावा किया है। हालांकि चर्चा ये है कि हत्या के चार दिन बाद नत्थूलाल ने खुद थाने आकर अपना गुनाह कबूल किया और शव बरामद कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed