फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Husband cut off wife, murder

खौफनाक तरीके से पत्नी को काट डाला

Wed, 03 Sep 2014 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन Updated Wed, 03 Sep 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
Husband cut off wife, murder

अवैध संबंधों के शक में एक पति ने अपनी पत्नी को बांके से काट डाला। मां की चीख सुनकर पास सो रहे बच्चों ने शोर मचाया तो आरोपी बांका वहीं फेंककर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बांका बरामद कर लिया है। मृतका के पिता ने दहेज हत्या की तहरीर दी है।

विज्ञापन

 
मामला यूपी के जालौन का है। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम कैथवा निवासी राममोहन गोवा में पानी पूरी का धंधा करता था। उसको अपनी 35 वर्षीय पत्नी लडै़ती के चरित्र पर शक हुआ तो साल भर पहले काम-धंधा छोड़कर गांव आकर रहने लगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि दंपति में आए दिन झगड़ा होता था। इस कारण लडै़ती अक्सर मायके गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम सरावन में रहती थी। सावन के त्योहार के बाद वह ससुराल आई थी। सोमवार की तड़के तकरीबन पांच बजे राममोहन ने बांके से काटकर लड़ैती को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां की चीख सुनकर पास सो रहे पुत्र अवधेश (6) निशांत (5) और  प्रशांत (3) जाग गए। बच्चों ने शोर मचाया तो राममोहन बांका वहीं फेंककर फरार हो गया। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए।

प्रेमी के हाथों ही मरवा दिया पति

Husband cut off wife, murder

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और मायके वालों को दी। बड़े बेटे अवधेश ने बताया कि पापा ने ही मम्मी को मारा है। मृतका के पिता मेवालाल का आरोप है कि दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या की गई है।

बताया कि दामाद राममोहन, देवर दारोगा, बोरे व बहन, बहनोई उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करने थे। दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसकी बेटी को मार डाला। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया पति ही हत्या आरोपी है। उसने अवैध संबंधों के शक में हत्या की है। बताया कि पति की तलाश में दबिश दी जा रही है।

वहीं, एक घटना में एक पत्नी ने ही अपने पति को अपने प्रेमी से मरवा दिया। अलीगढ़ के नादा वाजिदपुर निवासी विपिन पुत्र विनय जेल रोड के एक कारखाने में काम करता था। 12 जुलाई को वह फैक्ट्री से मानिक चौक में माल देने आया था।

लौटते समय अचानक दुबे पड़ाव से गायब हो गया। बाद में अपहरण में मामला बदल गया। जांच में पता चला कि युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस आगे बढ़ी तो पता चला युवक की 2013 में इगलास क्षेत्र के गांव करील निवासी युवती से शादी हुई थी। उस युवती के गांव के किसी युवक से प्रेम संबंध थे।

बस अपने प्रेमी की मदद से ही युवती ने पति को गायब कराकर उसकी हत्या करा दी। एसओ ने हिरासत में लिए गए दो लोगों से यह खुलासा हुआ है। किस तरह घटना को अंजाम दिया, इसके लिए पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed