पति ने हंसिए से पत्नी को काट डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लाईवुड फैक्ट्री की मजदूर कॉलोनी में एक पति ने पत्नी की गर्दन पर हंसिया से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे आला कत्ल समेत गिरफ्तार कर लिया है।
यूरी के सीतापुर जिले के रिक्शा गांव निवासी देशराज यहां कोतवाली क्षेत्र के कुशहा गांव स्थित शांति लेमिनेशन प्लाईवुड फैक्ट्री की कॉलोनी में रहकर मजदूरी करता था।
मंगलवार रात को वह नशे में घर पहुंचा। इस बीच उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। इस दौरान देशराज ने पत्नी की गर्दन पर हंसिए से वार कर दिया और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके चला गया।
फैक्ट्री मालिक सिद्धेश वर्मा के अनुसार बाद में वह लौटकर घर आया और बरामदे में बच्चों के पास सो गया। उसकी 35 वर्षीय पत्नी सोनी कमरे में पड़ी रही। सुबह होश में आने पर जब देशराज ने कमरे की कुंडी खोली तब तक अत्यधिक रक्तस्राव से सोनी की मौत हो चुकी थी।
नशेड़ी की करतूत से अनाथ हुए तीन मासूम
जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देशराज को हत्या में प्रयुक्त हंसिए सहित गिरफ्तार कर लिया।
पति की नशे की लत की भेंट चढ़ कर दुनिया छोड़ गई सोनी के तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं। सोनी का दुधमुंहा बच्चा बिलख-बिलख कर अपनी मां को ढूंढ रहा है। एक माह के इस बच्चे को देखकर देखने वालों का कलेजा मुंह को आ जाता है।
देशराज के जेल जाने के बाद अब सोनी और देशराज के तीन अनाथ हो चुके बच्चे फिलहाल फैक्ट्री मालिक सिद्धेश वर्मा के संरक्षण मे हैं। देशराज के बच्चों में सबसे बड़ी रूबी 13 वर्ष, चांदनी छह वर्ष और तीसरा एक माह का बेटा है।