फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   husband creates fake facebook account of wife

पति ने फेसबुक पर बनाई फर्जी आईडी, डाली अश्लील तस्वीरें

Wed, 01 Apr 2015 05:26 PM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
husband creates fake facebook account of wife

इलाहाबाद में जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर की रहने वाली एक महिला ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पति ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और अश्लील फोटो पोस्ट कर दी।

विज्ञापन


महिला ने मामले की शिकायत आईजी जोन बीबी शर्मा से की। आईजी के निर्देश पर जार्जटाउन थाने में मंगलवार रात पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।

महिला का अल्लापुर के ही रहने वाले अपने पति से लंबे समय से विवाद चल रहा है। पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। महिला ने पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जार्जटाउन थाने में मुकदमा भी दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन

दोस्तों को भेजी रिक्वेस्ट, किए अश्लील कमेंट

husband creates fake facebook account of wife

आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पति ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उस पर अश्लील फोटो पोस्ट करने लगा। उसने महिला के कई दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद अश्लील कमेंट भी पोस्ट किए।

जानकारी होने पर महिला ने शिकायत की लेकिन एफआईआर नहीं दर्ज हुई। उसने मंगलवार को आईजी जोन से शिकायत की। इंस्पेक्टर जार्जटाउन राजकुमार पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

बता दें कि इसके पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ भी ऐसा की वाकया हो चुका है। उसके दोस्त ने उसे बदनाम करने के लिए फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed